फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Life is disturbed due to rolling mercury

पारा लुढ़कने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 19 Dec 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Life is disturbed due to rolling mercury
पारा लुढ़कने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

शामली। चौथे दिन भी शीतलहर चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकलने के बाद मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। बर्फीली हवाएं चलने से पिछले 48 घंटे में लगातार पारा लुढ़क रह रहा है। पारा लुढ़कने से बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को चौथे दिन आकाश में बादल छाए रहने के बाद हाड़ कंपाने वाली सर्दी रही। दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप थोड़ी देर के लिए निकली। मगर, धूप से लोगों को सर्दी से राहत नही मिल पाई। हल्की धूप निकलने के बाद लोग ठिठुरते रहे। हाड़ कंपाने वाली सर्दी के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 16डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। पिछले पांच दिनों में दिन के पारा में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादल छाए रहने से बाजारों से रौनक गायब रही। ग्राहकों के अभाव में दुकानदार खाली बैठे रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ो पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बरकरार रही। अगले पांच दिन तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। कड़कड़ाती ठंड से दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

22 दिसंबर को मौसम होगा सामान्य
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार को शीतलहर चलने से ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 12-13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा चलने और बारिश होने से बादल बने हुए हैं। 22 दिसंबर को धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जिले का एक्यूआई 194
शामली। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डीसी पांडे ने बताया कि गत 12 दिसंबर के बाद शामली जिले के एक्यूआई में सुधार आया है। जिले का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया है। जबकि पहले एक्यूआई 200 से उपर चल रहा था।
शामली जिले में मौस में उतार चढ़ाव
तिथि--- अधिकतम- न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
--14 दिसंबर- 16- डिग्री सेल्सियस- 11 डिग्री सेल्सियस-
15 दिसंबर - 17------- -- 10-- डिग्री सेल्सियस -
16 दिसंबर - 19------ 08 डिग्री सेल्सियस
17 दिसंबर-- 18--- 07 डिग्री सेल्सियस
18 दिसंबर ----17---- 07 डिग्री सेल्सियस
19 दिसंबर--- 16--- 07 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed