फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Life has been lost in firing even before

पहले भी हर्ष फायरिंग में जा चुकी जान

Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Life has been lost in firing even before
शामली। गांव सिलावर में हर्ष फायरिंग का मामला पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले में हर्ष फायरिंग की कई घटनाएं हो चुुकी हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल होने के भी मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस इन मामलों में कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद भी इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

गांव सिलावर में शनिवार देर रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग करने से रोकने पर घोड़ी चालक सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पहला मामला नहीं है। जिले में इससे पहले भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। जनवरी 2019 में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक युवक घुड़चढ़ी के दौरान वहां पर खड़ा था। चार माह पहले दिसंबर 2020 में बाबरी थानाक्षेत्र में घोड़ी पर सवार दूल्हे का अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

दूल्हे की पहचान गांव गोगवान निवासी युवक के रूप में होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मार्च 2020 में झिंझाना क्षेत्र के गांव असरपुर में होली के त्योहार पर युवक द्वारा अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। हाल ही में इसी महीने 14 मार्च को कस्बा थानाभवन में दो तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल हुआ था। अगले दिन युवक की पहचान कस्बे के रहीश के रूप में होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा भी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मिलनसार स्वभाव का था सोनू, गांव में छाया शोक
शामली। घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग का शिकार हुआ सिलावर निवासी सोनू मिलनसार स्वभाव का था। ग्रामीणों का कहना है कि सोनू तांगा चलाकर किराये पर माल की ढुलाई करने का कार्य करता था। किसी के यहां शादी होती थी तो वह खुशी में शरीक होता था और घुड़चढ़ी में घोड़ी भी ले जाता था। परिवार ने तो सोचा भी नहीं था कि सोनू जिस शादी में जा रहा है, जो फिर कभी लौटकर नहीं आएगा। पूरे परिवार दुखद घटना को लेकर सदमे में है और गांव में शोक छाया हुआ है।

---
मृतक का छोटा भाई पीएसी में है सिपाही
शामली। सोनू अविवाहित था। उसका छोटा भाई दिवाकर मेरठ में छठी बटालियन में पीएसी में सिपाही है। उसकी बहन की पिछले महीने फरवरी में शादी हुई है। सोनू की मौत को लेकर मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर पर सांत्वना देने के लिए परिचितों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed