{"_id":"62dee3a3a1d07d30c8213bbc","slug":"leopard-seen-in-the-forest-panic-among-villagers-shamli-news-mrt598484442","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनियान के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनियान के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव कनियान के जंगल में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव कनियान के जंगल में पिछले कई दिनों से तेंदुए जैसे जानवर के पैरों के निशान देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने पिछले कुछ दिनों में कई जानवरों को निशाना बनाया है। सोमवार रात करीब 9 बजे कनियान के खेत में तेंदुआ दिखा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग के उच्चाधिकारी को भी दी गई। वन विभाग से रेंजर राजेश कुमार साथ उनकी टीम तेंदुए को पकड़ने के मौके पर पहुंच गई। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। तेंदुए की धरपकड़ के लिए वन विभाग की टीम का सर्च अभियान जारी है। वन विभाग की टीम का ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। तेंदुए को लेकर ज्यादातर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण कृषि कार्य के लिए खेत पर जाने से डर रहे हैं। वहीं वन रेंजर राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की धरपकड़ के लिए विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।