{"_id":"6ab2e3482f806ae526097bab","slug":"lekhpals-gave-up-the-work-of-additional-jurisdictions-and-deposited-their-official-records-shamli-news-c-26-1-sal1012-174618-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ा, बस्ते जमा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ा, बस्ते जमा किए
Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
शामली/ कैराना/ ऊन। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शामली, कैराना और ऊन तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने अपने अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ दिया।
लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों के बस्ते संबंधित तहसील और राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दिए। इससे आय-जाति प्रमाणपत्र जारी करने समेत राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े कार्य प्रभावित होने लगे हैं।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शामली तहसील के लेखपालों ने नौ अतिरिक्त कार्यभार के बस्ते सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक को सौंपे। एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि शामली के नौ अतिरिक्त कार्यक्षेत्रों के बस्ते जमा करा दिए गए हैं। कैराना तहसील में लेखपाल संघ की अध्यक्ष पूजा खैवाल के नेतृत्व में नौ अतिरिक्त कार्यक्षेत्रों के बस्ते जमा कराए गए। वहीं, ऊन तहसील में 13 अतिरिक्त कार्यक्षेत्रों के बस्ते सौंपे गए।
विज्ञापन
लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार समेत अन्य कठोर निर्णय लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया 45 दिन बाद भी लंबित है। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने की मांग की गई। वर्ष 2023-24 और 2024-25 की पदोन्नति सूचियां 28 अक्तूबर 2024 को जारी हो चुकी हैं, जबकि चयन वर्ष 2025-26 के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की कार्यवाही 29 अप्रैल 2026 को पूरी होने के बावजूद पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई है। स्टेशनरी भत्ता 500 रुपये प्रतिमाह करने और 2800 ग्रेड पे समेत अन्य मांगों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।