फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Layout ready for Bhiswal sports stadium

भैंसवाल खेल स्टेडियम: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम की तर्ज पर होगा निर्माण

Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Layout ready for Bhiswal sports stadium
भैंसवाल खेल स्टेडियम का लेआउट। - फोटो : SHAMLI
शामली। भैंसवाल में 45.67 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खेल स्टेडियम का लेआउट तैयार हो गया है। इसका निर्माण दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू खेल स्टेडियम की तर्ज पर होगा। इसके लिए यूपी सरकार से अवमुक्त दस करोड़ रुपये की राशि से निर्माण एजेंसी यूपीसीएल प्रथम चरण का कार्य सात माह में पूरा कर देगी। पहले चरण में यूपीसीएल स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, चहारदीवारी, दर्शक दीर्घा, ओवरहेड टैंक और ट्रैक का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन

भैंसवाल गांव में स्टेडियम के लिए 4.5100 हेक्टेयर भूमि आरक्षित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए शासन दस करोड़ रुपये अवमुक्त कर चुका है। प्रमुख सचिव खेल ने जून में प्रथम किस्त के रूप में दस करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे। कार्यदायी संस्था यूपीसीएल ने जुलाई के दूसरे सप्ताह में निर्माण एजेंसी ने भैंसवाल गांव में जाकर राजस्व टीम से स्टेडियम की भूमि पर कब्जा ले लिया था। बीती 29 जुलाई को लखनऊ सचिवालय के बापू भवन में प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी और खेल निदेशक आरपी सिंह ने भैंसवाल और हापुड़ जिले के खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर बैठक में विमर्श किया था।
विज्ञापन

यूपीसीएल के जेई सुरजीत सिह ने बताया कि भैंसवाल खेल स्टेडियम का ले-आउट और आगणक निर्माण एजेंसी से प्राप्त हो चुका है। स्टेडियम का डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। निर्माण एजेंसी प्रोजेक्ट मैनेजर विकास त्यागी ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण का प्रथम चरण 31 मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसका डिजाइन प्राप्त होने के बाद ले-आउट प्लान, आगणक शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति आने के बाद दस करोड़ रुपये उनके खाते में आएंगे। इसके बाद सितंबर में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा खेल स्टेडियम में
भैंसवाल स्टेडियम के चारों ओर ग्रीन एरिया होगा। गोल ट्रैक बनाया जाएगा। जिसमें ऊंची कूद एरिया, ज्वैलिन थ्रो, लंबीकूद, ट्रिपल जंप, डबल पोल भूमि क्षेत्र, शॉट पुट, आठ लेन सर्किट, पैवेलियन एडमिन ब्लॉक, मल्टीप्रपज हॉल, पंप रूम एंड ओएचटी, हॉकी फील्ड, स्टीपल चेज वाटर जंप आदि की सुविधा होगी। निर्माण एजेंसी के जेई सुरजीत सिंह ने बताया कि स्टेडियम की भूमि दो हिस्से में विभाजित है। दक्षिण दिशा में पूर्वी यमुना नहर से सटी भूमि में बहुउद्देशीय हॉल, चहारदीवारी, खेल स्टेडियम की सड़कें, दर्शक दीर्घा, ओवर हैड टैंक का निर्माण होगा। उत्तर की दिशा में हॉकी, बास्केट बॉल ग्राउंड व रनिंग ट्रैक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed