फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Layout of Power Substation through Video Conferencing

वीडियो कांफ्रेसिंग से कैराना में विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

Sat, 06 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Layout of Power Substation through Video Conferencing
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट में एनआईसी के माध्यम से शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कैराना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एनआईसी में सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, डीएम जसजीत कौर, समाजसेवी प्रसन्न चौधरी, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जेके पाल, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार और विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विद्युत पारेषण खंड शामली के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि शिलान्यास किए गए 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कैराना के निर्माण की अनुमानित लागत 33.05 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र के ऊर्जीकरण के बाद जनपद कैराना, पंजीठ, पावटी कला, खुरगान, मोहम्मदपुरराई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार के साथ ही 220 केवी विद्युत उपकेंद्र शामली की असुविधा भी दूर होगी।

मनरेगा के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया
शामली। विकास भवन के सभागार में मनरेगा कन्वर्जेन्स से संबंधित विभिन्न कार्यदायी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण में मनरेगा योजना से संबंधित आनलाइन कार्यों की आईडी बनाने, मस्टरोल निर्गत करने, कार्य के बाद मस्टरोल का एमआईएस करने और प्रथम हस्ताक्षरकर्ता के रूप में संबंधित विभागों के लेखाकार द्वारा डोंगल लगाने और कार्यदायीं विभागों के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा द्वितीय हस्ताक्षरकर्ता के रूप में डोंगल लगाकर भुगतान किए जाने से संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। योजना से संबंधित प्रमुख तकनीकी बिंदुओं पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संजीव कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जवाहर सिंह अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अलावा सभी विभागों के लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed