फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laxmipura village is struggling for basic amenities

मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा लक्ष्मीपुरा गांव

Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Laxmipura village is struggling for basic amenities
चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में पानी भरने से फैली गंदगी। - फोटो : SHAMLI
चौसाना। ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। गांव की सड़कें बारिश में नाले में तब्दील हो जाती है। साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है तथा परिषदीय स्कूल के परिसर को ग्रामीणों ने कूड़ा डालने का स्थान बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव से परेशान होकर उन्होंने अपने घरों के आगे स्वयं पुलिया का निर्माण कराया।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक के गांव चौसाना से वर्ष 2015 में चैसाना जदीद को लक्ष्मीपुरा के नाम से नई ग्राम पंचायत बनाया गया था। विकास कार्य नहीं होने से गांव की हालत खराब है। खस्ताहाल हो चुकी सड़कें बारिश में नालों का रूप ले लेती हैं। जहां-तहां सड़क के किनारे गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आने-जाने का रास्ता बनाया हुआ है। कुछ खड़ंजों की हालत भी खराब है। कमल सिंह, श्याम सिंह, ज्ञानचंद, मोहर सिंह, इलमचंद, शोभेराम सिंह ने बताया कि खस्ताहाल सड़कों पर दुपहिया वाहन चालक या पैैदल राहगीर भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सतपाल, शिवकुमार, महावीर, विक्रम सिंह, सुक्का, उषा देवी, मुद्रो, लखविंद्र सिंह आदि ने बताया कि कई परिवारों में शौचालय नहीं होने के चलते लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शीला देवी के पति स्वराज सिंह का कहना है कि गांव में विकास कार्य के लिए जो धनराशि शासन से मिली, उससे काम कराए गए। इतना बजट नहीं मिल सका कि सभी सड़कों का निर्माण कराया जा सके। कुछ सड़कें बनवाई गईं और मरम्मत भी कराई गई। स्कूल बंद पड़ा है। कुछ ग्रामीणों ने परिसर में कूड़ी डाल दी है और वाहन खड़े करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर
लक्ष्मीपुरा गांव की सड़कें जमीन में धंस गईं हैं। जगह-जगह गड्ढ़े बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग या सीसी रोड नहीं है। नालियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। सड़कों के किनारे गंदगी पड़ी हुई है। बारिश का मौसम होने से गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है।
----------
स्कूल में रखे हैं मनरेगा के साइन बोर्ड
ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा के अंतर्गत पूर्व में कराए गए कार्यों के साइनबोर्ड बनवाकर पाठशाला में रखवा दिए गए हैं। जहां पर काम हुए, वहां लगाए नहीं गए हैं।
-------
बोले ग्रामीण...
फोटो...
ज्ञानचंद का कहना है कि गांव में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि चलना दूभर हो गया है। गंदगी के ढेर सड़कों के किनारे लगे पड़े हैं।
---------
फोटो...
मोहर सिंह का कहना है कि प्रत्येक गांव में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत समय-समय पर सफाई अभियान चलाए गए लेकिन हमारे गांव में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है।
---------
फोटो...
श्याम सिंह कहते हैं कि क्षेत्र के कई गांवों में अच्छे विकास कार्य हुए हैं। ऊर्जा की लाइटें लगाई गई हैं तथा स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई गई हैं। हमारे गांव में आज भी अंधेरा है। रास्तों पर लाइट नहीं लगी है।
------------
फोटो...
कमल सिंह का कहना है कि सड़कों की दशा बहुत खराब है। रोजाना कोई न कोई वाहन चालक या पैदल राहगीर फिसलकर चोटिल हो जाता है। गांव की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सचिव से कई बार बात की लेकिन समाधान नहीं हुआ।

----------
फोटो...
लखविंद्र कौर कहती हैं कि सड़क पर जलभराव के कारण अपने घर के सामने पुलिया का निर्माण स्वयं करवाया था। ग्राम प्रधान ने पुलिया निर्माण का वादा किया था लेकिन निर्माण नहीं कराया।

चोसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में  फैली गंदगी

चोसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में फैली गंदगी- फोटो : SHAMLI

चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में जर्जर हालत में पडे़ शौचालय।

चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में जर्जर हालत में पडे़ शौचालय।- फोटो : SHAMLI

चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में टूटा पड़ा प्राइमरी स्कूल का शौचालय।

चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में टूटा पड़ा प्राइमरी स्कूल का शौचालय।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed