{"_id":"68910654bb48d22d8c02e57b","slug":"lawyers-boycotted-work-shamli-news-c-26-1-sal1002-147024-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। चैंबरों और तहसील की सभी दुकानें बंद रखी गईं। अधिवक्ताओं ने धरना देकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजपाल एडवोकेट ने कहा कि इस मांग को लेकर अधिवक्ता और आम जनता पिछले 50 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मात्र छह जिलों के लिए चौथी हाईकोर्ट बेंच की घोषणा हुई है, जबकि पश्चिमी यूपी के 22 जिलों की आबादी 7 करोड़ से अधिक है, फिर भी यहां बेंच नहीं दी गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट करीब 800 किलोमीटर दूर होने से वादकारियों और वकीलों को भारी परेशानी होती है। बेंच की स्थापना से जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा और समय व धन की बचत होगी। धरने में जसपाल राणा, रूपेश शर्मा, महेन्द्र सिंह एडवोकेट, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, सत्यांशु वर्मा एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऊन में भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता : ऊन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को ऊन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी और सभी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। वकीलों ने उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बेंच की शीघ्र स्थापना की मांग की। वकीलों का कहना है कि अगर बेंच की स्थापना हो जाती है, तो आम जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा और लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिलेगी।
उन्होंने इसे न्यायहित में आवश्यक कदम बताया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सचिन चौधरी, महासचिव अनुज शर्मा, सम्राट सिंह, यशवीर, सचिन मलिक, सतीश, विनय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।