फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   lapata ma beti ko dhoonda jaaye

लापता मां बेटी को ढूंढकर सौंपा जाए

Fri, 23 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 23 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
lapata ma beti ko dhoonda jaaye
बाबरी क्षेत्र के गांव करैदा हाथी में हुई पंचायत में बोलते बाबा श्याम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली के करौंदा हाथी गांव के जूनियर हाईस्कूल में हुई पंचायत में गायब मां- बेटी को तलाश करके दस दिन में महीपाल के परिजनों को सौंपा जाए। इस दौरान महीपाल की जमीन भी नहीं खरीदने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करौंदा हाथी गांव के जूनियर हाई स्कूल में बाबरी क्षेत्र के गांव में दस गांवों की बैठक हुई है। गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव की लापता मां -बेटी को तलाश करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मां  बेटी को महीपाल सिंह को सौंपने तथा महीपाल की जमीन न खरीदी जाए। गौरतलब तथ्य है कि हाथी करौदा गांव के महीपाल सिंह ने वर्ष 2006 मे देहरादून की एक युवती से  शादी की थी। जिसके एक पुत्र  व पुत्री  हुई।  महीपाल की वर्ष 2011 व उसके पुत्र  की  मौत   वर्ष 2014 में  हो गई थी। दो सप्ताह पूर्व  मां- बेटी गायब होगई।  गांव के लोगो ने बुलाई बैठक में मां बेटी के गायब करने मे गांव के एक व्यक्ति का हाथ मानकर आरोपी परिवार को तलाश करने की जिम्मेदारी सौपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में कहा गया कि गायब मां वापस नहीं  आना चाहती तो ठीक है, किंतु  बेटी का तलाश कर महीपाल की पूर्व पत्नी को सौपी जाए। महीपाल की भूमि न
खरीदने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामपाल सिंह बुटराडा, जगवीर फौजी, करौदा हाथी के प्रधान सरवीर सिह, मलिक,  श्यामपाल सिंह, कालू सिंह, राजकुमार, देवेंद्र, धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार, तेजपाल सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed