फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land identified for setting up health sub-centres in 11 villages of Tehsil area

तहसील क्षेत्र के 11 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने के लिए भूमि चिन्हित

Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Land identified for setting up health sub-centres in 11 villages of Tehsil area
- तहसील प्रशासन ने सीएमओ को भूमि की रिपोर्ट भेजी
विज्ञापन

- सब सेंटर पर एनम ड्यूटी पर रहकर टीकाकरण व डिलीवरी कराएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। तहसील क्षेत्र के 11 गांवो में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। उपकेंद्रों के लिए प्रत्येक गांव में 300 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होगी। तहसील प्रशासन ने सभी 11 गांवों में भूमि का चिन्हिकरण कराकर रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि शासन की और से तहसील के 11 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने की योजना चल रही है। जहां एएनएम की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन उपकेंद्रों पर एएनएम के साथ ही स्टाफ नर्स की पोस्टिंग भी होगी वहां पर टीकाकरण के अलावा गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी कराई जा सकती है। इसके अलावा सीएचसी पर डा. मरीजों की जांच करने के बाद दवा लिखेंगे। मरीज कैराना सीएचसी के पर्चे पर ही अपने गांव के उपकेंद्र से भी दवा ले सकेंगे। उपकेंद्र पर हल्की बीमारी में प्राथमिक उपचार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपकेंद्र बनाने के लिए सभी 11 गांवों में तहसील प्रशासन को 300-300 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के जगनपुर, नंगलाराई, सहपत, बरनावी, बधुपूरा, आर्यपुरी, टिटोली, इस्सापुर खुरगान आदि 11 गांवों में उपकेंद्र के लिए भूमि का चिन्हिकरण कर लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed