फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land disputes solving begin in villages

गांवों में भूमि विवादों का निपटारा शुरू

Fri, 05 Jan 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 05 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Land disputes solving begin in villages
शामली क्षेत्र के गांव झाल में अवैध कब्जा हटवाते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
शामली में श्रावस्ती मॉडल के तहत भूमि विवादों का निस्तारण करने और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए जिले भर में पहले दिन आठ गांवों में टीमें पहुंची। थाना स्तर पर हर सप्ताह एक एक गांव चिह्नित किया गया है, जिसके चलते महीने में 32 गांवों में भूमि विवादों को निस्तारण कराकर गांवों को विवाद मुक्त घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडीएम शिव बहादुर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने अभियान की समीक्षा की। चिह्नित हर गांव में पहुंचकर अवैध कब्जे हटवाने और भूमि विवादों के निस्तारण की कार्रवाई का निरीक्षण किया। शुक्रवार को शामली क्षेत्र के गांव झाल में तहसीलदार राकेश त्यागी के नेतृत्व में टीम ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाए और चकरोड और नाली पर अवैध कब्जे संबंधी शिकायतों का
विज्ञापन
निस्तारण किया। वहीं, आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा कला में नायब तहसीलदार ने पुलिस बल साथ लेकर भूमि संबंधी कई विवादों का निस्तारण किया। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि अभी यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। प्रत्येक माह जिले के 32 गांवों को चिह्नित करके भूमि विवादों से मुक्त किया जाएगा। यदि इसके बाद भी भूमि के विवाद शेष रह जाएंगे, तो अभियान को आगे बढ़ाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भेजना होगा कार्रवाई का फोटो और वीडियो अभियान के लिए हर थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। टीम में चार लेखपाल और चार कांस्टेबल शामिल हैं, जबकि टीम का नेतृत्व तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार कर रहे हैं। अभियान के दौरान की गई कार्रवाई पर भी शासन की नजर है, जिसके चलते टीम को मौके से ही अवैध कब्जे हटाने और विवाद निस्तारण की कार्रवाई के फोटो तथा वीडियो बनाकर भेजनी होगी। इसके चलते मंडलायुक्त और डीआईजी अभियान की समीक्षा करेंगे और फिर खुद मुख्यमंत्री द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।
शुक्रवार को इन गांवों में हुई कार्रवाई अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को शामली थाना क्षेत्र के गांव झाल, आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कसेरवा कला, थानाभवन क्षेत्र के नोजल, बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी, झिंझाना क्षेत्र में ऊन, कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर, कांधला के गांव गंगेरू, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में अवैध कब्जे हटवाए गए और भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण किया गया। अभियान में निर्धारित दिन और गांव थाना तारीख और गांव कांधला 13 इस्सोपुर, 19 खंदरावली और 27 जनवरी को डूंडूखेड़ा शामली 13 को कुडाना, 19 को काबडौत और 27 जनवरी को लिलौन कैराना 13 को झाड़खेड़ी, 19 तितरवाडा और 27 जनवरी को गांव भूरा गढ़ीपुख्ता 13 को गढ़ीपुख्ता, 19 को भाटू और 27 जनवरी को खेड़की बाबरी 13 को बाबरी, 19 को बंतीखेड़ा और 27 जनवरी को सोन्टा झिंझाना 13 को रंगाना, 19 को सिकंदरपुर और 27 को बल्ला माजरा थानाभवन 13 को जलालाबाद, 19 को अहमदपुर और 27 को मनट मंटी आदर्ल्श मंडी 13 को सिक्का, 19 को गोहरनी और 27 को बधेव कन्नूखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed