फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land deeds for PAC camp from today

पीएसी कैंप के लिए जमीन के बैनामे आज से

Thu, 26 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Land deeds for PAC camp from today
कैराना के उंचागांव में पीएसी की जमीन दिखाता किसान - फोटो : SHAMLI
पीएसी कैंप के लिए जमीन के बैनामे आज से
विज्ञापन

कैराना। ऊंचा गांव में पीएसी कैंप और रसूलपुर गुज्जर में पीएसी फायरिंग रेंज बनाने के लिए जमीन के बैनामे आज से शुरू हो जाएंगे। ऊंचा गांव के ग्रामीणों की इच्छा है कि स्व. सांसद बाबू हुकुम सिंह ने क्षेत्र में पीएसी कैंप बनाए जाने के लिए पूरा प्रयास किया था। उनके निधन के बाद अब पीएसी कैंप पर उनके नाम का शिलापट लगना चाहिए।
अगस्त 2014 में रंगदारी व गुंडागर्दी के कारण तीन व्यापारियों की हत्या के बाद कैराना में अपराध की बाढ़ आ गई थी। इससे कैराना से व्यापारियों का पलायन शुरू हो गया था। 2016 में स्व. सांसद बाबू हुकुम सिंह ने कैराना से 346 हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा उठाया था। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान हुकुम सिंह ने कैराना में सुरक्षा हेतु पीएसी कैंप बनाने का आश्वासन दिया था। इसके परिणाम स्वरूप कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान शामली में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना में पीएसी कैंप की घोषणा की थी। ऊंचा गांव के ग्रामीणों की मांग है कि पीएसी कैंप पर बाबू हुकुम सिंह के नाम का शिलापट लगना चाहिए। आज से ऊंचा गांव में पीएसी कैंप के लिए 65 किसानों की 24.8697 हेक्टेयर भूमि और फायरिंग रेंज के लिए रसूलपुर गुज्जर में 22 किसानों की 6.8565 हेक्टेयर भूमि के बैनामे पीएसी छठी वाहिनी के कमांडेंट के नाम पर होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

पेड़ों की कीमत आंकने के लिए सर्वे किया
ऊंचा गांव में पीएसी कैंप के लिए खरीदी जाने वाली किसानों की जमीन पर हरे पेड़ खड़े हैं। बुधवार को दो सर्वे लेखपालों ने मौके पर जाकर किसानों की जमीनों पर खड़े पेड़ों की संख्या, ऊंचाई व मोटाई की जांच की। तहसीलदार रनवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से जमीन के बैनामे होंगे। साथ ही किसानों को उनकी जमीन पर खड़े पेड़ों की कीमत भी दी जाएगी, जिसके लिए सर्वे करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप को जमीन देकर बेहद खुश हैं किसान
किसान सुशील कुमार ने 4 बीघा, विनोद कुमार ने 8 बीघा, अनिल कुमार व उसके दो भाइयों ने 19 बीघा, पीतांबर ने 3 बीघा, मामचंद ने 2.5 बीघा, सतपाल सिंह ने 3 बीघा, ऋषिपाल ने 5 बीघा जमीन पीएसी कैंप के लिए दी है। उनका कहना है कि कैंप परिसर में पूर्व सांसद स्व. हुकुम सिंह के नाम का शिलापट अवश्य लगाया जाए। पीएसी कैंप को जमीन देकर वह बेहद खुश हैं।

कैराना उंचागांव में पीएसी कैम्प की जमीन पर खडे पेड

कैराना उंचागांव में पीएसी कैम्प की जमीन पर खडे पेड- फोटो : SHAMLI

कैराना उंचागांव में पीएसी कैम्प की जमीन

कैराना उंचागांव में पीएसी कैम्प की जमीन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed