फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land award of many villages ready for new bypass

नए बाईपास की जद में आए पांच गांवों के किसानों का मांगा मुआवजा

Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Land award of many villages ready for new bypass
शामली। जिले के दो हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना नए बाईपास की जद में आए किसानों की भूमि मुआवजा के लिए अवार्ड तैयार कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने एनएचएआई की बागपत इकाई के माध्यम से नए बाईपास के लिए मुआवजा धनराशि मांगने के लिए केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली से मुआवजा राशि आने के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शामली जिले में दिल्ली-शामली-सहारनपुर का बाईपास, बलवा से शुरू होकर सिंभालका, सेहटा, शामली तहसील के पास से होते हुए सांईंधाम के पास मिलेगा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे से मेरठ-करनाल का बाईपास शुरू होकर शामली, गोहरनी, मुंडेट, बधेव गांव से होता हुआ टपराना में मेरठ-करनाल का जोड़ेगा। पानीपत खटीमा का नया बाईपास बलवा गांव से शुरू होकर कंडेला को जोड़ रहा है। फिलहाल इन बाईपास पर मिट्टी और रोड़ी डालकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के और रेलवे के पुलों का निर्माण पर कार्य चल रहा है। आठ माह पूर्व केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन मंत्रालय ने पानीपत-नगीना खटीमा हाईवे से मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले नए बाईपास के लिए मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की थी। जिला प्रशासन ने नए बाईपास की जद में भूमि की थ्री-ए और थ्री-डी की अधिसूचना जारी करके आपत्तियों का निस्तारण करते हुए शेखपुरा, कसेरवा कलां, कसेरवा खुर्द, टिटौली, टपराना आदि गांवों का अवार्ड घोषित करते हुए मुआवजा धनराशि मांगी है। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि रिंग रोड के नए बाईपास की जद के कंडेला गांव को छोड़कर शेखपुरा, कसेरवा कलां, कसेरवा खुर्द, टिटौली, टपराना आदि गांवों का अवार्ड बनाकर केंद्र सरकार को एक सप्ताह पूर्व भेज दिया गया है। इन गांवों की करीब 11.5844 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। अगले सप्ताह में कंडेला गांव का भी अवार्ड बनाकर एनएचएआई बागपत इकाई के माध्यम से भेजा जाएगा। मुआवजा राशि आने के बाद किसानों को वितरण की जाएगी। उसके बाद नए बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed