{"_id":"6431adcb59a33dcf200d7354","slug":"lakhs-of-cash-stolen-by-masking-in-the-shop-shamli-news-c-26-1-smrt1046-1537-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकान में नकब लगाकर लाखों की नकदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकान में नकब लगाकर लाखों की नकदी की चोरी
विज्ञापन
कांधला मैन बाजार स्थित दुकान में चोरी के घटना के बारे में जानकारी देता दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। नगर के मुख्य बाजार स्थित दुकान में नकब लगाकर बदमाशों ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। व्यापारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी पुनीत उर्फ सोमी नामदेव की नगर के मुख्य बाजार में दुकान है। वह सूट, साड़ी के साथ दूल्हे के सेहरे, कलंगी, नोटों की मालाएं आदि का कार्य करता है। सोमी ने बताया कि उसकी दुकान में लगभग साढे तीन लाख की बनी हुई माला और नोटों की गड्डियां रखी हुई थी। शुक्रवार रात बदमाशों ने पड़ोस की दुकान के जीने के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर उसकी दुकान की दीवार में नकब लगाकर वहां रखी सभी मालाएं व गल्ले के तालों को तोड़कर नकदी चोरी कर ली।
सूचना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व पुलिस ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। मामले की सूचना पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने मौके पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी से मामले की जानकारी लेकर आस-पास की दुकानों और मकानों की छत का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों को जल्द ही घटना में खुलासा करने का आश्वासन दिया है।