फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lake water is being purified by water sewage treatment plant.

Shamli News: वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध हो रहा झील का पानी

Tue, 21 May 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 21 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Lake water is being purified by water sewage treatment plant.
कैराना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध होता झील का गंदा पानी-किसान
कैराना। नमामि गंगे योजना के तहत मामौर झील के निकट बनाए गए वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। इसके बाद प्लांट को शुरू कर दिया गया है। प्लांट में प्रतिदिन लाखों लीटर गंदे पानी को स्वच्छ कर यमुना नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। दशकों से मामौर झील की समस्या झेल रहे किसानों को अब निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


नगर से बडे़ नाले द्वारा गंदा पानी मामौर झील में जाता है। बरसात हो या सामान्य मौसम, यह झील ओवरफ्लो होने से पिछले करीब ढाई दशक से किसानों की फसलों को बर्बाद करती रही है। झील की समस्या से निजात दिलाने हेतु मवी मार्ग पर नमामि गंगे योजना के तहत 78.60 करोड़ के बजट से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया गया है। फरवरी माह में प्लांट का ट्रायल किया गया था। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्लांट शुरू नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

किसानों द्वारा प्लांट चालू कराने की मांग को लेकर वहां प्रदर्शन भी किया गया था। पिछले दिनों प्लांट में हुई विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी नाकाफी रही। अब विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था हो गई है, जिसके चलते ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया है। उधर, प्लांट शुरू होने के बाद किसानों के साथ ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अभिषेक ने बताया कि प्लांट पिछले एक सप्ताह से निरंतर चल रहा है। यह लगभग स्थायी रूप से चालू है। प्लांट में प्रतिदिन लाखों लीटर गंदे पानी को स्वच्छ कर यमुना नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed