फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laddu Gopal's palanquin journey taken out with pomp

Shamli News: धूमधाम से निकाली गई लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा

Fri, 08 Sep 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal's palanquin journey taken out with pomp
जलालाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जलालाबाद में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में धूमधाम के साथ लड्डू गोपाल की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया और आरती उतारी।
विज्ञापन

सुबह सात बजे लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई। चौकी प्रभारी शिवराम यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान जगह जगह लड्डू गोपाल की आरती उतारी गई। पाल धर्मशाला निकट चौराहे पर युवाओं ने दही हांडी फोड़कर जमकर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मोती बाजार, गंगा आर्य नगर, बोहरान मंदिर, पाल धर्मशाला, कटेहरा चौक, गांधी चौक से होती हुई वापस राम मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां पर श्रद्धालुओं ने पालकी में बैठे लड्डू गोपाल की आरती की।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे धार्मिक गीतों पर नाचते गाते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी सख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था की गई। आयोजन में राम मंदिर सेवा समिति के सदस्य अंकित गोयल, संदीप सैनी, मुकुल, शेखर, नितिन सैनी, कनक सैनी, राहुल, प्रिंस गर्ग, वंशज गोयल, टिंकू सैनी, अवनीश आहुजा, राजकुमार रूहेला, हिमांशू जुनेजा, प्रदीप, रविंद्र गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed