{"_id":"6826471b3de0a1d9250b967f","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-a-train-shamli-news-c-26-1-sal1002-142005-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी मजदूर योगेंद्र कश्यप की बृहस्पतिवार को एलम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय चपेट में आने से मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी योगेन्द्र कश्यप (42) चिनाई व खेतों में काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह बड़ौत जाने के लिए एलम रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। ट्रेन में चढ़ते हुए योगेंद्र कश्यप का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर योगेंद्र कश्यप की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। योगेंद्र कश्यप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।