{"_id":"592879c44f1c1b60115375ce","slug":"lab-will-be-sent-to-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब भेजी जाएंगी वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब भेजी जाएंगी वीडियो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ दर्ज मामले में दो वीडियो क्लिप जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेजी जाएंगी। वह दोनों क्लिप वीडियो पुलिस ने जुटा ली हैं, जिनमें विधायक नाहिद हसन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
गौरतलब है कि धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी नीरज निवासी कसेरवा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कराने की मांग को लेकर 20 मई को झिंझाना में पंचायत का आह्वान किया गया था। उसमें कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को भी पहुंचना था, लेकिन झिंझाना के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत होने से टलवा दी थी।
इसके बाद 21 मई को पुलिस ने अपनी तरफ से विधायक नाहिद हसन के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण चर्चाओं में आ गया।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को मालूम चला कि विधायक नाहिद हसन की दो वीडियो भी वायरल हुई, जिनमें से एक में उनका चेहरा साफ नहीं आ रहा, जबकि दूसरी वीडियो में वह कार में बैठे हैं। अब पुलिस इन वीडियो की जांच कराना चाहती है कि वीडियो में जो बोल रहा है, वह विधायक की आवाज है या फिर वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है।
इसके लिए दोनों वीडियो क्लिप को पुलिस फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से परीक्षण कराने के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि प्रकरण में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कराई जा रही है। वीडियो भी जांच के लिए एफएसएल भिजवाई जाएंगी। एफएसएल से रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि वीडियो में जो आवाज है, वह विधायक की है या नहीं।