फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   La reunión se le enseñó la disciplina

बैठक में अनुशासन का पाठ पढ़ाया

Mon, 03 Apr 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
La reunión se le enseñó la disciplina
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गढ़ीपुख्ता। मोहल्ला रविदासपुरी में सार्वजनिक बारातघर में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संगठन की गरिमा का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन


रविवार को बैठक में वक्ताओं ने संगठन के विस्तार एवं निसहाय लोगों की सेवा करने को प्रमुख कर्तव्य बताया। लाला टेकचंद ने कहा कि हमें प्रभु श्रीरामचंद्र के आदर्शों पर चलना चाहिए। हमें हिंदुत्व के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कुलदीप खेडकी ने कहा कि हमें अपने हिंदुत्व की रक्षा करनी है।
विज्ञापन


जिला प्रभारी बिट्टू ने कहा कि हमें अपनी बहन-बेटियों की रक्षा करनी चाहिए। जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि योगी ने किस प्रकार एवं किस कारण हिंदू युवा वाहिनी की गठन एवं नामकरण किया। वहीं, योगी बाबा कमलनाथ ने कहा है कि  प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सभी को अनुशासन में रहना चाहिए। इस दौरान जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे, जिला प्रभारी बिट्टू, जिला मीडिया प्रभारी वरुण , टिकूं गोस्वामी, रामवीर सिंह प्रधान, अंकित गोयल, अनिल तोमर, अरुण तोमर, अंकुर कुमार, विकास शर्मा, अक्षय, अमित, जतिन, डिंपल चौधरी आदि मौजूद रहे। 


वहीं, मीटिंग के बाद गढ़ीपुख्ता में रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाओं के पोस्टर फाड़े जाने के मामले को लेकर संगठन के कार्यकर्ता एससो शैलेंद्र कुमार से मिलकर उन्हें अवगत कराया। एसओ ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed