{"_id":"61eef5d9d48f0a0af17762fa","slug":"kutcha-house-collapsed-due-to-rain-shamli-news-mrt57460548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा
कैराना। तीन दिन रुक-रुककर हुई बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित मजदूर ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार मकान बनवाने के लिए आवेदन किया जा चुका है, लेकिन आज तक उसका मकान पक्का नहीं बन सका।
पिछले तीन दिन कैराना क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हुई। रविवार रात क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी ग्रामीण नौशाद का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। नौशाद ने बताया कि वह आपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान के बाहर मौजूदा था। जिस कारण परिवार के लोग मकान के मलबे के नीचे दबने से बच गए। नौशाद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह पिछले कई साल से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए आवेदन कर रहा है। लेकिन आज तक भी उसका मकान पक्का नहीं बन सका। पीड़ित मजदूर ने प्रशासन से मकान का उचित मुआवजा दिलाने तथा पक्का मकान बनवाने की मांग की है।