फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Krishi Vigyan Kendra to be completed by 31 March

31 मार्च तक पूरा होगा कृषि विज्ञान केंद्र

Sat, 27 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Krishi Vigyan Kendra to be completed by 31 March
शामली। पिछले दो साल से निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केंद्र शामली का प्रशासनिक कार्यालय भवन अगले माह 31 मार्च तक बनकर पूरा हो जाएगा। भवन का निर्माण कार्य इस समय युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

पांच साल पूर्व शामली जिला मुख्यालय पर बनत-जलालपुर मार्ग पर शामली कृषि विज्ञान केंद्र की स्वीकृति सरकार से प्राप्त हुई थी। इसकी भूमि जलालपुर में कृषि विज्ञान केंद्र के नाम हस्तांतरित कर दी गई थी। शामली कृषि वैज्ञानिक केंद्र के प्रशासनिक कार्यालय भवन का प्रस्ताव बनाकर कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की ओर से कृषि मंत्रालय को भेजा गया था। सरकार से प्रशासनिक कार्यालय भवन के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये की स्वीकृति हुई थी।
विज्ञापन

गाजियाबाद की सीएनडीएस कंपनी ने 22 फरवरी 2019 को कृषि विज्ञान केंद्र शामली के प्रशासनिक भवन निर्माण कार्य शुरू किया था। पिछले दो साल में निर्माण एजेेंसी को प्रशासनिक कार्यालय भवन निर्माण का ज्यादातर कार्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के अफसरों के मुताबिक प्रभारी कक्ष, सात डॉक्टर रूम, प्रयोगशाला, कांफ्रेंस रूम, एकाउंट कक्ष, किसान मीटिंग हाल का निर्माण किया गया है। जल संचय के लिए शौचालय, सेफ्टी टैंक का निर्माण किया गया है। बारिश का जल संचय के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू किया गया है।

अप्रैल में कार्यालय भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा
शामली। उप्र जल निगम गाजियाबाद सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक उन्मेश शुक्ला ने बताया कि शामली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक कार्यालय भवन का 31 मार्च निर्माण पूरा हो जाएगा। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सतीश चंद ने बताया कि अप्रैल माह में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक कार्यालय भवन हैंडओवर हो जाएगा। उसके बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉ. आरके मित्तल लोकार्पण कार्यक्रम का निर्णय लेंगे।
प्रशासनिक कार्यालय भवन में क्या हुआ निर्माण
प्रभारी कक्ष एक
डॉक्टर रूम सात
प्रयोगशाला एक
कांफ्रेंस रूम एक
एकाउंट कक्ष एक
किसान मीटिंग हाल एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed