फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   krishi upnideshak kaaryaaley par bhaakiyu ka hungaama

कृषि उपनिदेशक कार्यालय में भाकियू का हंगामा  

Tue, 30 Oct 2018 11:32 PM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 30 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
krishi upnideshak kaaryaaley par bhaakiyu ka hungaama
file - फोटो : amarujala
कृषि यंत्रों पर छूट के मामले में किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए भाकियू ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय में हंगामा किया। परिसर में लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिए और जमकर नारेबाजी। धरना देकर उपनिदेशक को भी अपने बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार आदि भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर को कृषि उपनिदेशक कार्यालय पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कृषि अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय में बैठे उपनिदेशक कृषि शिव कुमार केसरी कार्यालय से बाहर आ गए। किसानों ने उन्हें धरना स्थल पर ही बैठा लिया और शिकायतऱें की झड़ी लगा दी। भाकियू जिलाध्यक्ष जाहिद का कहना था कि दो दिन पूर्व कसेरवा का नीटू आदि कुछ किसान कृषि उपनिदेशक कार्यालय पर कृषि यंत्रों पर चल रही छूट के बारे में जानकारी करने आए। दफ्तर के कर्मचारियों ने बताया कि छूट खत्म हो चुकी है। इसके बाद उक्त किसान कृषि यंत्र बेचने वाले एक डीलर के यहां गया तो उसने बताया कि छूट मिल रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष का आरोप था कि जो रोटावेटर बिना छूट के 80 हजार में मिल रहा था अब एक लाख का बताय जा रहा है। किसानों को छूट के बाद भी ये महंगा पड़ रहा है। आरोप लगाया कि डीलरों की सेटिंग से ही ये खेल चल रहा है।  कृषि विभाग के दफ्तरों को कृषि यंत्र विक्रेता ही चलाने के आरोप लगाए । इस दौरान भाकियू नेताओं की उपनिदेशक से जमकर बहस और नोकझोंक भी हुई। मौके पर मुन्ना सिंह, विशाल बालियान, ओमवीर पटवारी, अयाज खान, चंद्रपाल आदि दर्जनों किसान थे।  
विज्ञापन


बैनर पोस्टर फाड़े, जमकर हंगामा  
गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय परिसर में लगे बैनर पोस्टरों को फाड़ डाला और हंगामा काटा। कहा कि प्राइवेट डीलरों के बैनर पोस्टर यहां नहीं लगने चाहिए। किसानों ने करीब दो घंटे तक यहां खूब हंगामा काटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में कहीं से भी अधिकृत विक्रेता से खरीद सकते हैं यंत्र : उपनिदेशक 
कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी के अनुसार उनके कार्यालय में किसी कर्मचारी ने छूट खत्म होने की बात नहीं कही है। ना ही डीलर के माध्यम से छूट की कोई बात है। सरकार ने योजना को छह नवंबर तक बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा अधिकृत डीलर से किसान पूूरे यूपी में कहीं से भी कृषि यंत्र ले सकता है। उनके बिल बाउचर देने पर उनकी जांच और सत्यापन होगा और छूट की धनराशि सीधी बैंक खाते में जाएगी।  इस योजना से संबंधित सभी जानकारी ,कृषि यंत्रों के रेट और नियम कायदे विभाग की पोर्टल पर भी हैं किसान वहां से भी लेकर इसे देख सकते हैं। यदि कोई पूर्व में खरीदे गए कृषि यंत्र का वर्तमान में खरीद करने का बिल बनवाकर छूट लेने की कोशिश करेगा और जांच में पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज होगी।

भाकियू की मांगे  
कृषि यंत्र में छूट ना होने की जानकारी देने वाले कर्मी पर कार्रवाई हो। 
किसानों को गलत रेट बताकर सौदेबाजी करने वाली संस्था ब्लैड लिस्ट हो। 
विभागीय योजना या संशोधन का प्रचार प्रसार कराया जाए। 
विभागीय कार्यशाला, गोष्ठियों में भाकियू नेताओं को बुलाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed