फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kray kendr par tol band, hungaama

क्रय केंद्र पर तौल बंद होने पर किसानों का हंगामा 

Mon, 18 Mar 2019 11:13 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 18 Mar 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
kray kendr par tol band, hungaama
file - फोटो : amarujala
गांव दरगाहपुर स्थित ऊन शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर लिपिक के न आने पर गन्ना किसानों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे जीएम केन ने दोपहर बाद नए तौल लिपिक को भेजकर गन्ने का तौल शुरू कराया। 
विज्ञापन

दरगाहपुर मार्ग स्थित ऊन शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र दरगाहपुर ए के नाम से स्थित है। इस क्रय केंद्र पर आसपास के किसान गन्ना तौलते हैं। सोमवार को क्रय केंद्र पर दोपहर तक भी तौल लिपिक के न पहुंचने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर सेंटर पर खड़े रहे। दोपहर 12 बजे तक भी तौल लिपिक के न पहुंचने पर किसानों से गन्ना सुपरवाइजर राजकुमार से बात की तो उसने बताया कि तौल लिपिक छुट्टी पर गया हुआ है। इस पर किसानों ने कहा दूसरे तौल लिपिक  की व्यवस्था करने की मांग शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि पहले से तौल बंद रहने की सूचना नहीं दी गई। वे खेतों से गन्ना लादकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए हैं और गन्ने को लेकर वे कहां जाएंगे। 
विज्ञापन

किसानों ने तौल चालू करने की मांग को लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर जीएम केन नरेंद्र सरोहा ने किसानों को समझाकर शांत किया और दूसरे तौल लिपिक को भेजकर गन्ना तौल चालू कराया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस अवसर पर विकास, शिवम, रणबीर, गगन, रजत, विक्की, विरेंद्र, पारूल आदि किसान मौजूद रहे। जीएम केन नरेंद्र सरोहा ने बताया कि यहां नियुक्त तौल लिपिक के परिवार में कार्यक्रम होने की वजह से वह छुट्टी पर चले गए थे। गन्ना तौल की व्यवस्था कराकर किसानों का गन्ना ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed