फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kovid help desk will be built at the examination centers

परीक्षा केंद्रों पर बनेंगी कोविड हेल्प डेस्क

Fri, 21 Jan 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kovid help desk will be built at the examination centers
परीक्षा केंद्रों पर बनेंगी कोविड हेल्प डेस्क
विज्ञापन

शामली। 23 जनवरी को होने वाली उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों की डीएम जसजीत कौर ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर और ऑक्सोमीटर की व्यवस्था रहेगी।
बृृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को नकल संबंधी सामग्री केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। परीक्षा कक्ष में सैनिटाइजर और अतिरिक्त सर्जिकल मास्क रखे जाएंगे। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को उचित दूरी पर बैठाया जाएगा और गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी। अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग आदि जमा करने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे प्रश्नपत्र
डीएम ने कहा कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटा पूर्व परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्रों को छह सेक्टर में बांटकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी बात करता हुआ दिखता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। अभ्यर्थी को परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed