फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kotwal and female inspector removed from Kairana

कोतवाल और महिला दरोगा को कैराना से हटाया

Fri, 20 Nov 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kotwal and female inspector removed from Kairana
शामली। कैराना कोतवाली में तैनात एंटी रोमियो प्रभारी महिला दरोगा द्वारा कोतवाल पर शोषण करने के आरोप के मामले में एसपी ने दोनों को कैराना कोतवाली से हटा दिया। कैराना कोतवाल को पुलिस कार्यालय और महिला दरोगा को महिला थाने संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मंगलवार को कैराना कोतवाली में तैनात एंटी रोमियो प्रभारी दरोगा अंजू ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा पर अनावश्यक दबाव बनाकर शोषण करने का आरोप लगाते हुए डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र कुमार अग्रवाल से शिकायत की थी। महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मची है। महिला दरोगा के समर्थन में कई संगठन सामने आने से मामला गरमाता जा रहा है। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि इस प्रकरण की जांच पूरी होने तक कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा को पुलिस कार्यालय संबद्ध किया गया है, जबकि महिला दरोगा अंजू को महिला थाना संबद्ध किया गया है। इस दौरान कैराना कोतवाली का कार्यभार वहां तैनात इंस्पेक्टर अपराध रूप किशोर को सौंपा गया है।
विज्ञापन

--
डीएम-एसपी ने महिला दरोगा का पक्ष सुना
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी नित्यानंद राय ने बृहस्पतिवार को महिला दरोगा अंजू को बुलाकर कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में विस्तृत रूप से उनकी समस्याओं को सुना। महिला दरोगा का पक्ष सुनने के बाद इस प्रकरण की जांच के लिए दोनों एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को नामित किया है। इस मामले में डीएम ने बताया कि इस प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस प्रकरण में महिला दरोगा द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र की जांच सीओ कैराना जितेंद्र कुमार द्वारा पहले से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भाकियू ने एसपी को दिया ज्ञापन
शामली। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी नित्यानंद राय को उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया। मैनपाल चौहान ने बताया कि महिला दरोगा अंजू को कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस मामले में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अगर कार्रवाई नहीं होती तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed