{"_id":"5ccc7be9bdec22070264aaab","slug":"koore-ke-ther-me-visfot-se-dehla-mohalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में विस्फोट से दहला रेत्ती मोहल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में विस्फोट से दहला रेत्ती मोहल्ला
Fri, 03 May 2019 11:05 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 03 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला रेत्ती में कूड़े के ढेर में शुक्रवार सुबह जोरदार धमाका हो गया। इस दौरान कूड़ा उठा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि किसी ने कूड़े के ढेर में विस्फोटक सामग्री डाल रखी थी। इसके बाद भारी पुलिस बल ने मोहल्ले में घेराबंदी कर घरों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बनाने की विस्फोटक सामग्री, अधबने और बने हुए पटाखे बरामद किए। पांच नामजद समेत 15 लोगों पर केस दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने तमाम थानाक्षेत्रों में सर्च अभियान चलाने के निर्देेश दिए हैं।
शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे नगर पंचायत के सफाई कर्मी प्रदीप रेती मोहल्ला में सफाई कर रहा था। उसकी पत्नी लता भी उसकी मदद कर रही थी। गली में सरस्वती पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के सामने कूड़े का ढेर लगा था। उससे धुआं भी उठ रहा था। लता कूड़ा उठाने लगी तभी उसमें तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। सफाई कर रही लता बुरी तरह घायल हो गई। उसे थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत देख उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सुरेंद्र यादव और थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। आसपास में पूछताछ से पता चला कि कस्बे में बहुत से लोग अपने घरों में ही पटाखे बनाने का काम कर रहे हैं। एसपी अजय कुमार ने तुरंत घरों में सर्च अभियान चलाने की हिदायत दी। एएसपी ने फोर्स के साथ आसपास के घरों में सर्च अभियान चलाया दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर पहले ही पास के स्कूल की छात्र यहां से गुजरे थे यदि कुछ देर पहले घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घेराबंदी कर सात घंटे चला सर्च अभियान
एसपी की सख्ती के बाद पुलिस फोर्स ने रेत्तीवाला और आसपास की बस्तियों की घेराबंदी कर घरों में सर्च अभियान चलाया जो शाम छह बजे तक करीब सात चला। पुलिस ने अनुसार कई घरों से पटाखा बनाने की विस्फोटक सामग्री आदि बरामद हुई है।
विज्ञापन
15 पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार
थानाध्यक्ष संदीप बालियान के अनुसार पुलिस के सर्च अभियान में भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान मिला है। इस संबंध में पांच लोगों अशरफ, यूसुफ, महबूब, वसीम, नौशाद को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से दो अशरफ और यूसुफ निवासी रेत्ती मोहल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोग मौके से भाग गए । बाकी की तलाश जारी है।
सर्च अभियान में ये हुई बरामदगी
16 बैग अधबने पटाखे
5 बोरे टाट सुतली बम
पांच बोरे गत्ते की पट्टी
कागज की 100 गड्डी
खाकी रंग की टेप
पलता 195
3000 रैपर एटम बम के
100 डिब्बा पैकिंग रेपर
700 ग्राम बेरियम
600 ग्राम काला बारूद
30 हरे रंग के सुतली पटाखा
करीब 1000 बने हुए आतिशबाजी के पटाखे
कोट
जगह बदलकर घरों में बनाते हैं पटाखे
जांच में पता चला है कि थानाभवन में करीब 13 लोगों पर पटाखा बनाने के लाइसेंस हैं। मगर ये लोग निर्धारित स्थान की बजाय अपने घरों में यह काम करते हैं। जो गैर कानूनी है। इसके लिए भारी पुलिस के साथ घरों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के घरों से पटाखा सामग्री बरामद हुई है। थानाभवन के अलावा और कस्बों में भी पुलिस कार्रवाई करेगी। केस दर्ज कर दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। - अजय कुमार, एसपी
घटना की जानकारी के बाद एसडीएम शामली को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की है। जांच रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि गलती किस स्तर पर है। रिपोर्ट के आधार पर वे आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस स्तर से विधिक कार्रवाई हो रही है। - अखिलेश सिंह , डीएम शामली