{"_id":"5aa55aed4f1c1bc0758b4e84","slug":"knowledge-of-technology-farmers-living-in-iron","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक का ज्ञान, लोहा मनवा रहे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक का ज्ञान, लोहा मनवा रहे किसान
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
किसान मेले में प्रदशर्नी का अवलोकन करती मृगांका सिह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में किसान मेले में यूं तो नामचीन कंपनियों ने भी अपने उत्पादों के स्टाल लगा रखे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी उत्पाद हैं, जो ग्रामीण परिवेश में रहने वाले किसानों ने खुद ही इजाद किए हैं। बगैर कोई तकनीकी डिग्री हासिल किए किसानों ने ऐसे उत्पाद बनाए हैं, जो खूब सराहे जा रहे हैं।
विज्ञापन
शामली में कृषि मंडी उत्पादन स्थल पर दो मंडलों का किसान मेला लगा हुआ है। इसमें कृषि से जुड़े विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टाल के अलावा नामचीन कंपनियों के उत्पाद, बैंकों की ओर से किसानों को दी जाने वाली योजनाओं के स्टाल भी लगे हुए हैं। वहीं, गांव भाज्जू निवासी युवा किसान अरुण कुमार ने डीसी सोलर पावर कल्टीवेटर का प्रदर्शन के लिए स्टाल लगाया हुआ है। अरुण कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज से गणित विषय में एमएससी किए हुए हैं। 14 साल से वह कृषि तकनीक को लेकर आविष्कार करने में लगे थे। चार साल पूर्व उन्होंने एक पहिये वाला कल्टीवेटर बनाया था, जिसमें साइकिल की चेन वाली गरारी लगाई थी, लेकिन उससे संतुष्टि नहीं हो पाई थी। वहीं, 2003 में डीजल इंजन वाला कल्टीवेटर बनाया था, लेकिन उसके मन में यही बात रहती थी कि प्रदूषण रहित कल्टीवेटर बनाना है। इसके बाद उन्होंने डीसी सोलर पावर कल्टीवेटर बनाया, जो प्रदूषण रहित है और खेत में निराई, गुड़ाई और जुताई में सक्षम है। एक बार बैटरी चार्ज होने पर चार बीघा खेत में जुताई हो जाती है तथा एक घंटे में दो से तीन बीघा भूमि की जुताई की जा सकती है।
वहीं, गांव भैंसवाल निवासी प्रगतिशील किसान राजेंद्र सिंह ने जैविक हल्दी और सब्जी का स्टाल लगाया। किसान ने बताया कि कृषि में कीटनाशकों का प्रयोग बेहद खतरनाक होता है, इसी कारण उन्हें जैविक खेती करने का प्रण किया। इसके लिए पूर्व में उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इस प्रयास से उनका बेटा अमित और पोत्र पुलकित पंवार भी प्रभावित हैं और भविष्य में जैविक खेती ही करने की ठानी है। इनके स्टाल पर भी लोगों की भीड़ रही। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों द्वारा अचार, मुरब्बा, मसाले, टीशर्ट, शर्ट और ट्रैक शूट आदि के स्टाल भी खूब सराहे जा रहे हैं।
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठाकर आय दोगुना करें किसान : मृगांका
शामली।महिला भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि किसान भारत का भाग्य विधाता रहा है। कड़ी धूप में तपकर देश को अन्न प्रदान करता है। किसान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही नवीन तकनीकों का इस्तेमाल करें, जिससे आय दोगुना होगी।
रविवार को किसान मेले में पहुंची महिला भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना की जाएं। इस लिहाज से किसान मेले बेहद उपयोगी है। क्योंकि यहां किसानों को उन्नत प्रजातियों और नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके बाद मेले में उन्होंने विभिन्न स्टाल पर जाकर उत्पाद भी देखे। वहीं, कृषि उपनिदेशक डाक्टर रामवीर कटारा ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। डाक्टर आरसी राठी ने किसानों को पशुओं में होने वाले रोगों और बचाव की जानकारी दी। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मिनरल मिश्रण का प्रयोग करने की सलाह दी।
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा से आए वैज्ञानिक डाक्टर श्रीपाल राणा ने किसानों को गन्ना उत्पादन में खाद और कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग के बारे में जानकारी दी। मेले में लगे स्टालों में खुशबू किचन वेयर फिरोजाबाद, शहजाद किचन वेयर मेरठ, राहुल किचन वेयर दिल्ली, गन्ना विकास विभाग शामली इलाहाबाद बैक, स्टेट बैंक, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक, जिला समाज कल्याण विभाग, भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कानपुर, नूरीना खादी ग्रामोद्योग मेरठ, कृषि उत्पादन मंडी समिति, इफको आदि के स्टाल लगाए गए। कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा ने बताया कि मेले का समापन सोमवार को होगा, जिसमें गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और मंडलायुक्त दीपक कुमार अग्रवाल मौजूद रहेंगे। इस दौरान देशराज, भूमि संरक्षण अधिकारी डाक्टर नीरजा सिंह, जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरिशंकर सिंह, डाक्टर सुबोध कुमार, डाक्टर सहेंद्र कुमार, गायक घनश्याम प्रेमी, पप्पू मलिक, सतपाल पहलवान, रुपेंद्र, देवेंद्र, डाक्टर केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन