फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Knees started giving up at an early age, back pain is bothering me

Shamli News: कम उम्र में ही जवाब देने लगे घुटने, कमर दर्द कर रहा परेशान

Thu, 03 Apr 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Knees started giving up at an early age, back pain is bothering me
जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
शामली। युवा अवस्था में ही कमर और घुटने का दर्द परेशान करने लगा है। जिला अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित आने वाले मरीजों में आधे से ज्यादा युवा हैं। महिलाएं भी इसके परेशान हैं। चिकित्सकों का कहना है कि खानपान में बदलाव, कैल्शियम की कमी, मोटापा, वजन बढ़ने समेत कई कारण घुटनों के दर्द का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल और डॉ. रामनिवास हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को हड्डी रोग के लगभग 350 मरीज पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल ने बताया कि घुटनों व कमर का दर्द की समस्या पहले ज्यादातर 60 साल की उम्र के बाद बुजुर्गों में होती थी, लेकिन अब 30-35 साल के युवा और महिलाएं इस समस्या को लेकर आ रहे हैं। ओपीडी में 60 से 70 प्रतिशत मरीज घुटनों और कमर दर्द आए हैं। इसकी वजह बाजार का तला भुना, फास्ट फूड, जंक फूड, शारीरिक श्रम न करना, वजन बढ़ना, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर और खड़े होकर खानपान करना आदि मुख्य कारण है। लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए दवा के साथ खानपान और दिनचर्या में सुधार और व्यायाम की जरूरत है।
विज्ञापन

केस एक-

32 वर्षीय रोहित ने बताया कि चलते फिरते समय घुटनों में दर्द होता है। यह समस्या उसे एक साल से बनी है। काफी परेशानी हो रही है।
केस दो
35 वर्षीय सुषमा ने बताया कि उसे घुटनों में दर्द के साथ कमर में भी दर्द होता है। ज्यादा देर तक बैठा भी नहीं जाता। सीढ़ी चढ़ते समय घुटनों में ज्यादा दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन -
28 वर्षीय कमल ने बताया कि उसे पहले एक घुटने में दर्द होता है, अब दूसरे में भी दर्द होना शुरू हो गया। हालत यह हो गई है कि पैदल चलने में दिक्कत होती है।
इस तरह करें बचाव
- हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन ज्यादा करें।
- सोयाबीन, दूध, मखाने आदि का सेवन करें।
- वजन और मोटापा को न बढ़ने दे।
- नियमित रूप से व्यायाम करें और सुबह-शाम टहले।
- बाजार में बनी तली भुनी चीजें खाने से बचे।

जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।  संवाद

जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed