फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kiwana Road is completely encroached

Shamli News: किवाना मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है

Thu, 21 Aug 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kiwana Road is completely encroached
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप से होकर गुजरने वाला किवाना मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कीचड़ से भरे इस मार्ग से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं, लेकिन खराब हालत के कारण यह रास्ता हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग रेलवे स्टेशन को गांव किवाना, मतनावली, मखमूलपुर, गढ़ गोसाई, लिसाढ़ समेत कई गांवों से जोड़ता है।
बरसात के दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। पैदल निकलना तो दूर, वाहन चलाना भी असंभव हो जाता है। पिछले दिनों इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। तीन दिन पहले ई-रिक्शा कीचड़ में फिसलकर पलट गया था, जिसमें किवाना, मतनावली और लिसाढ़ की महिलाएं और बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और रेलवे विभाग तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं।
जिलाधिकारी और रेलवे अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
n इन्होंने कहा : स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि अभिलेखों में इस मार्ग का उल्लेख रेलवे संपत्ति के रूप में दर्ज नहीं है। फिर भी समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed