फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kisanon ne mil band karaya, jaam hua shahar

किसानों ने मिल बंद कराया, जाम हुआ शहर

Fri, 03 Feb 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
kisanon ne mil band karaya, jaam hua shahar
शामली शुगर मिल में धरना प्रदशर्न करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
शामली। शामली शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान नहीं करने से गुस्साए किसानों ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे मिल बंद  करा दी। जिस कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों और बुग्गियों ने शहर जाम कर दिया। मिल प्रबंधन, गन्ना अधिकारियों और किसानों के बीच शाम तक पेमेंट पर कोई बात नहीं बन सकी। साढ़े छह बजे पहुंचे एसडीएम, गन्ना महाप्रबंधन ने किसानों को आश्वासन दिया, जिसके बाद तौल शुरू हो सकी। 
विज्ञापन


गन्ना पेराई सत्र चल रहा है। किसानों के अनुसार इस पेराई सित्र में अभी तक मिल ने किसानों का केवल सात दिनों का भुगतान किया है, जबकि जनवरी माह भी बीत गया है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे मिल में गन्ना लेकर आए किसानों ने शुगर मिल को बंद करा दिया। जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती पहुंचे और पंद्रह फरवरी तक गन्ना भुगतान कराए जाने का आश्वान दिया, लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि हमारे पैसे को मिल अधिकारियों ने डिस्टलरी के निर्माण में लगा दिया है, जिसके कारण किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। आसपास के गांवों से मिल में आने वाली गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, गन्ने से भरे ट्रक और झोट्टा-बुग्गी नगर के एमएसके रोड, बुढ़ाना रोड़ पर खड़ी हो गई। दोपहर बारह बजे तक पूरा शहर जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के करीब साढ़े छह एसडीएम एमपी सिंह पहुंचे और गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहारावत से बात की। जिसके बाद दोनों ने किसानों को 12 फरवरी तक नवंबर महीने तक का भुगतान और बीस फरवरी तक दिसंबर महीने का भुगतान कराए जाने आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने तौल चालू कराई। वीरसेन, ओमवीर, तनवीर बनत, बिट्टू बधेव, सुरेंद्र सिंह बधेव, ओमवीर ताना, मोहन कुड़ाना, रंजीत, जसवीर, जितेंद्र, मनोज, पप्पू, सरेंद्र, कादिर, विकास मलिक, ब्रह्मपाल, देशपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed