फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kisan Yatra postponed, SP leader still under police custody

किसान यात्रा स्थगित, फिर भी पुलिस के पहरे में रहे सपा नेता

Wed, 09 Dec 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kisan Yatra postponed, SP leader still under police custody
शामली क्षेत्र के गांव सिम्भालका में सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी के आवास पर तैनात - फोटो : SHAMLI
अनुमति न मिलने से सपा नेताओं ने स्थगित कर दी थी बुधवार की प्रस्तावित किसान यात्रा
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार बोले, पार्टी हमेशा किसानों के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सपा नेताओं की ओर से बुधवार को प्रस्तावित किसान यात्रा को स्थगित करने की घोषणा के बावजूद पुलिस सतर्क रही। दिन भर पार्टी नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद रखा गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नजर रखे रहे। उधर, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि सपा विपक्ष में रहे या सत्ता में, हमेशा किसानों के लिए काम करती रही है।
बुधवार को समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा प्रस्तावित थी। एक दिन पहले प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। इस पर सपाइयों ने किसान यात्रा को स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद पुलिस सतर्क रही। जलालाबाद से शामली तक पुलिस बल तैनात किया गया था। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी को चरण सिंह कॉलोनी स्थित उनके आवास पर नजरबंद रखा गया। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह को सिंभालका स्थित आवास तथा जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा और किरणपाल कश्यप को भी उनके आवास पर नजरबंद रखा। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि सपा विपक्ष में रहे या सत्ता में, हमेशा किसानों के लिए काम करती रही है। मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहते नई चीनी मिलें लगाई गईं तथा रिकार्ड गन्ना मूल्य बढ़ाया गया।
विज्ञापन

सपा की किसान यात्रा को अनुमति नहीं दी गई थी। एहतियात के तौर पर तीन-चार सपा नेताओं को उनके घर पर ही रोका गया था। दोपहर में पुलिस बल को हटा लिया गया था। - राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर भी रही नजर
फोटो समाचार
जलालाबाद। सपाइयों की किसान यात्रा के अलावा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के एकजुट होने की आशंका के चलते पुलिस सतर्क रही। मंगलवार रात्रि में थानाभवन के एक स्कूल में किसानों के साथ भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता भी हिरासत में रखे गए थे। रात्रि में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के हंगामे पर एसडीएम ने मुचलका पाबंद कर उन्हें रिहा कर दिया था। प्रशासन को आशंका थी कि सहारनपुर जनपद से भीम आर्मी के कार्यकर्ता जलालाबाद में आकर आंदोलन कर सकते हैं, इसलिए पुलिस सतर्क रही। इसके अलावा सपा की किसान यात्रा को लेकर भी पुलिस का सख्त पहरा रहा। एसडीम संदीप कुमार, सीओ थानाभवन अमित सक्सेना, सीओ सदर प्रदीप सिंह, थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, थाना प्रभारी आदर्श मंडी संदीप बालियान, गढ़ीपुख्ता महावीर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पूनिया, पुलिस व पीएसी की एक प्लाटून के साथ मौजूद रहे। सहारनपुर से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के आने की आशंका के चलतेे जनपद की सीमा अंबेहटा याकूबपुर पर पुलिस बल तैनात रही। पुलिस ने सपा नेता अनुज भारती को नजरबंद रखा। शाम तक न तो भीम आर्मी कार्यकर्ता आए और न ही सपा की किसान यात्रा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed