{"_id":"589b5dc74f1c1b875237a55e","slug":"kisan-virodhi-hai-bjp-charu-chaudhry","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है भाजपा, सपा : चारू चौधरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है भाजपा, सपा : चारू चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के ऊन कस्बे में पहुंचीं रालोद की स्टार प्रचारक चारु चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन/शामली। राष्ट्रीय लोकदल की स्टार प्रचारक चारु चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकारें किसान विरोधी हैं। इन दोनों ही पार्टियों के राज में किसान बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत 2013 में दंगा कराकर समाज को बांटा, मगर अब जनता समझ चुकी है, किसी के बहकावे में नहीं आएगी।
बुधवार को कस्बा ऊन में बाईपास पर तहसील के निकट कैराना विधान सभा प्रत्याशी अनिल चौहान के समर्थन में जनसभा हुई। उसमें पहुंची चारु चौधरी ने कहा कि ऊन की पावन धरती से उनका तीन पीढ़ियों का रिश्ता है। मुझे मुंह दिखाई में आपका वोट चाहिए। भाजपा और सपा पर हमला करते हुए कहा कि 2013 में कुछ ताकतें आई और हमारे घरों को जलाकर तमाशा करके कुर्सी पर विराजमान हो गईं, मगर नुकसान पूरे समाज का हुआ।
उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह की दिल्ली स्थित कोठी को खाली करा लिया गया तथा संग्रहालय के लिए दो गज जमीन तक नहीं दी। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दो पुष्प भी अर्पित नहंी किए। अब फैसला आपका है, मान सम्मान के लिए तीनों सीटे जिताकर रालोद को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
वहीं, अनिल चौहान ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा मेरे खिलाफ झूठी अफवाह फैलाई जाएंगी, लेकिन उस पर ध्यान मत देना। ताकि अफवाह फैलाने वाले अपने मकसद में कामयाब न होने पाएं। सभा की अध्यक्षता बाबा सूरजमल और संचालन सनोज चौधरी व राजबीर सिंह ऊन ने संयुक्त रूप से किया। सभा में देवंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, योगेंद्र चेयरमैन, अनवार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मोहसिन, राजेंद्र सिंह, रजनीश कोरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।