फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kiln worker dies after being hit by HT line

एचटी लाइन की चपेट में आकर भट्ठा मजदूर की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker dies after being hit by HT line
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू के निकट गाड़ी से लौट रहे भट्ठा मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी कृष्णपाल (23) पंजाब के फिरोजपुर में ईट भट्ठे पर अपने परिवार के साथ मजदूरी करता था। शुक्रवार को कृष्णपाल पंजाब से पिकअप में अपना सामान भरकर परिवार के साथ वापस गांव आ रहा था। कृष्णपाल पिकअप के ऊपर बैठा हुआ था। इस दौरान गांव गंगेरू के निकट एचटी लाइन का तार टूटकर लटक रहा था। कृष्णपाल तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed