फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   khelon mein dikhaya dam

खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 22 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
khelon mein dikhaya dam
शामली आरके इंटर कॉलेज में क्रीड़ा प्रतियो‌िगता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में पांचवीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन बालिका सीनियर वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिता में  गुुरुकुल भैंसवाल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला की छात्राओं का कब्जा रहा। सीनियर  बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, आर के  इंटर कॉलेज शामली, शिक्षा सदन झिंझाना का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


बालिका सीनियर वर्ग 100 मीटर  दौड़  में गुरुकुल भैंसवाल की  किरण पंवार प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज कांधला की नेहा द्वितीय, ज्योति  शिक्षा सदन झिंझाना तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़  में गुरुकुल भैंसवाल की ज्योति प्रथम,  हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की हिमानी द्वितीय, झिंझाना शिक्षा सदन की शिवानी तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। 
विज्ञापन



400 मीटर दौड़ में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली की नेहा पांचाल प्रथम, बीडी के सिकंदरपुर की ज्योति द्वितीय, विशाखा तृतीय स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में गुरुकुल भैंसवाल की ज्योति प्रथम, शिक्षासदन झिंझाना की शिवानी द्वितीय स्थान, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली की हिमानी तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में गुरुकुल भैंसवाल की अन्नू प्रथम, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली की सपना द्वितीय, खंदरावली  इंटर कॉलेज की रेशू चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कान थ्रो में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली की सपना प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला की पूनम द्वितीय, बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंदरावली की प्रगति तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की नेहा पंवार प्रथम, बाबू जवान सिंह खंदरावली में मीनू द्वितीय, शिक्षा सदन झिंझाना की अन्नू तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में बीडीके सिकंदरपुर की आशू प्रथम, गुरुकुल कन्या भैंसवाल की नंदनी द्वितीय, शिक्षा सदन झिंझाना की मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कान थ्रो में शामली की जैन कन्या इंटर कॉलेज की आसमीन प्रथम, गुरुकुल भैंसवाल की रजनी द्वितीय, बाबू जवान सिंह खंदरावली की पारुल तृतीय संस्थान पर रही। 

गोला फेंक में बाबू जवान सिंह खंदरावली की पूजा प्रथम, गुरुकुल भैंसवाल की रंजना द्वितीय, शिक्षा सदन झिंझाना की रिकिता तृतीय स्थान पर रही। 3000 मीटर दौड़ में नेहा पंवार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला प्रथम, बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज की मीनू द्वितीय, शिक्षा सदन झिंझाना की अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में जैन कन्या इंटर कॉलेज की आसमीन प्रथम, कांधला राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की पिंकी द्वितीय, जैन कन्या शामली की जमीरा  तृतीय स्थान पर रही। 

200 मीटर दौड़ में गुरुकुल कन्या भैंसवाल की नंदनी प्रथम, बीडीके सिकंदरपुर की आशु द्वितीय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला की मुस्कान तृतीय स्थान, ऊंची कूद में आकांक्षा बीडीके सिकंदरपुुुर प्रथम, हिमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका  सब जूनियर डिस्कान थ्रो में बीडीके सिकंदरपुर की आयुषी  प्रथम, कन्या गुरुकुल भैंसवाल की आरती द्वितीय, बाबू जवान सिंह खंदरावली की रंजनी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कन्या गुरुकुल भैंसवाल  की आरती प्रथम,  नाला इंटर कॉलेज की प्रीति द्वितीय, बीडीके सिकंदरपुर की विशू तृतीय स्थान पर ही। 

गोला फेंक में आरती कन्या गुरुकुल भैैसवाल प्रथम, बीडीके सिकंदरपुर की आयुषी द्वितीय, सिकंदरपुर बीडी की ही आयुषी पुत्री संजय तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर मे बीडीके सिकंदरपुर की आयुषी प्रथम, कन्या गुरुकुल भैंसवाल की  की तनु द्वितीय, बीडीके सिकंदरपुर की वीशू तृतीय स्थान पर ही। ऊंची कूूद में राजकीय कन्या कांधला की नगमा प्रथम, जैन कन्या शामली की सुहाना द्वितीय, गुरुकुल कन्या  भैंसवाल की गुड़िया द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में बीडीके सिकंदरपुुुुर की दीपा प्रथम, नाला इंटर  कॉलेज की प्रीति द्वितीय, राजकीय कन्या इंटर कांधला की आलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


बालिका सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में आकाश डीएवी ऊन प्रथम, डीएवी ऊन सुमित द्वितीय, लाला लाजपत राज इंटर कॉलेज का तालिब तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में आरके शामली अकरम प्रथम, आरके शामली दीपक चौहान द्वितीय, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला के सुधीर कुमार तृतीय रहे। गोला फेंक में शिक्षा सदन झिंझाना के विकास कुमार प्रथम, आरके कॉलेज शामली का मनव्वर अली द्वितीय, जनता मालैंडी का तौफीक तृतीय स्थान पर रहा। पांच हजार मीटर दौड़ में सचिन कुमार शिक्षा सदन झिंझाना प्रथम, राहुल शिक्षा सदन झिंझाना द्वितीय, जनता मालैंडी का इंतजार तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में आरके शामली का अकरम प्रथम, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला का सुधीर द्वितीय, रवि तृतीय स्थान पर रहा।

ऊंची कूद में सरस्वती विद्या शामली का नीरज प्रथम,  अमन कुमार द्वितीय,  सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली का रजत तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में आकाश  डीएवी ऊन प्रथम, वीवी इंटर कॉलेज शामली राहुल द्वितीय, आरके शामली का अकरम तृतीय स्थान पर रहा। डिस्कस थ्रो में जनता मालैंडी का तौफीक प्रथम, जयसीता राम इंटर कॉलेज झिंझाना का विनीत द्वितीय, शिक्षा सदन इंटर कॉलेज का ध्रुव कुमार तृतीय रहा। ऊंची कूद में सरस्वती विद्या मंदिर शामली का नीरज प्रथम, पब्लिक  इंटर कॉलेज  कैराना का बिलाल द्वितीय , शिक्षा सदन झिंझाना का मोहित तृतीय स्थान पर रहा। 

बालक जूनियर वर्ग में 800 मीटर में ऋषभ आरके शामली प्रथम, एमएम इंटर कॉलेज इस्सौपुर टील का रजनीश द्वितीय, अरविंद चौहान तृतीय रहे। गोला फेंक में शिक्षा सदन झिंझाना का मनीष प्रथम, आकाश द्वितीय, इंटर कॉलेज कैराना का आजम तृतीय स्थान पर रहा। तीन हजार मीटर दौड़ में अरविंद चौहान इस्सोपुर टील प्रथम, वीवी शामली का दीपक कुमार द्वितीय, जनता मालैंडी का कुलदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहा।



400 मीटर में आकाश जनता मालैंडी प्रथम, डीएवी ऊन अजय द्वितीय, अजब सिंह जसाला नितिन तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में आरके इंटर कॉलेज के प्रबंधक बाबूसिंह, देवराज टिटौली, संस्था के अध्यक्ष जयपाल सिंह   प्रधानाचार्य लोकेंद्र  कुुुमार, कैप्टन पुरुषोत्तम, सुधीर राणा, अजय बाबू शर्मा, ओमदत्त शर्मा, शांति देवी, ऋचा शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। विकास कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed