फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kharak Singh Chauhan Becomes President Bar

खड़क सिंह चौहान बने बार अध्यक्ष 

Fri, 02 Feb 2018 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 02 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kharak Singh Chauhan Becomes President Bar
कैराना बार संघ के चुनाव में मतदान करते अधिवक्ता । - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में कैराना बार एसोसिएशन की वर्ष 2018 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर चौधरी खड़क सिंह चौहान, महासचिव पद पर संजय कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सैनी और सह सचिव प्रशासनिक पद पर मनीष कौशिक ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की वर्ष 2018 की कार्यकारिणी के गठन के लिए एल्डर कमेटी के चेयरमैन जमशेद अली और सदस्य सुरेश चंद शर्मा, शमीम अहमद, सत्यवीर सिंह, प्रदीप कुमार जैन की देखरेख में बार भवन में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। 215 मतदाताओं में से 210 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बजे मतदान संपन्न होने के बाद दो बजे से मतगणना शुरू की गई। अपराह्न तीन बजे एल्डर कमेटी ने चुनाव परिणाम घोषित किए। अध्यक्ष पर खड़क सिंह चौहान 128 ने राजबीर सिंह 82, महासचिव पद पर संजय कश्यप 99 ने सालिम अली 86, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सैनी 128 ने नायाब सिद्दीकी 82, सह सचिव प्रशासन पद पर मनीष कौशिक 138 ने नीरज सैनी 72 को हराया। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम गोयल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी कौशिक, सह सचिव पुस्तकालय सदारत अली, वरिष्ठ सदस्य बाबूराम, कनिष्ठ सदस्य अहसान, हर्षवर्धन, मुजम्मिल अहमद और सखावत निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed