फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khap Panchayat... grievances resolved after five years, organization will strengthen

Shamli News: खाप पंचायत...पांच साल बाद दूर हुए गिले शिकवे, संगठन करेंगे मजबूत

Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayat... grievances resolved after five years, organization will strengthen
गोहरपुर गांव में पंचायत के दौरान मौजूद खाप चौधरी और अन्य। स्वयं
शामली। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक और बहावड़ी थांबेदार श्याम सिह मलिक के बीच करीब पांच साल से चल रहे गिले शिकवे सोमवार को गोहरपुर गांव की पंचायत में खत्म हो गए । पंचायत में निर्णय लिया गया कि मिल जुलकर खाप की मजबूती के लिए सभी काम करेंगे। मई में गठवाला खाप की विशाल पंचायत आयोजित करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाला खाप की पंचायत गोहरपुर गांव में पवन कुमार के यहां हुई। पंचायत में समाज की एकता को लेकर मंथन किया गया। पंचायत में गढ़वाला खाप के खरड़ थांबेदार ईश्वर सिंह ने कहा कि गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक का हर आदेश उनके लिए नजीर हैं। समाज को लेकर इनका जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पुरा महादेव के थांबेदार के प्रतिनिधि जितेंद्र मलिक ने कहा कि उनका थांबा खाप चौधरियों के साथ हैं। बहावडी थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि कुछ लोग खाप की एकता को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं। इस तरह के लोगों से सावधान होने की आवश्यकता है। अन्यथा समाज में उन्हें भी दंडित किया जाएगा। आज से गढ़वाला खाप पूरी तरह से बाबा राजेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में कार्य करेगी। आपसी सलाह के आधार पर एक बड़ी खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत खाप के बाबा हरिकिशन मलिक की पुण्य तिथि पर लिसाढ में होगी। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि आज का दिन खाप के लिए ऐतिहासिक है । आज बिना किसी शर्त के पूरी खाप एक साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में कालेंद्र मलिक, धर्मेन्द्र मलिक, जयवीर कुड़ाना, राजेंद्र प्रधान कुड़ाना, बिल्लू प्रधान कुरमाली,योगेंद्र मलिक,यशपाल मुखिया, कंवरपाल प्रिंसिपल, अनिल मलिक, रामवीर धर्मेंद्र मलिक मौजूद रहे।ा

गोहरपुर गांव में पंचायत के दौरान मौजूद खाप चौधरी और अन्य। स्वयं

गोहरपुर गांव में पंचायत के दौरान मौजूद खाप चौधरी और अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed