फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khap Chaudhary protested against the funeral feast

Shamli News: मृत्युभोज का खाप चौधरियों ने किया विरोध

Sun, 29 Sep 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Khap Chaudhary protested against the funeral feast
शामली क्षेत्र के गांव चुनसा में  थांबेदार चौधरी स्वर्गीय बाबा सीताराम की  पुण्यतिथि पर आयोजित
शामली। बहावड़ी के थांबेदार रहे चौधरी बाबा सीताराम की 10 वीं पुण्यतिथि पर खाप चौधरियों और दिग्गजों का जमावड़ा चुनसा गांव में रहा। बाबा सीताराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। समाज में पनप रही कुरीतियों पर अंकुश लगाने के साथ साथ मृत्यु भोज और कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने और आपसी झगड़े समाप्त करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को चूनसा गांव की सोसाइटी प्रांगण में शांति यज्ञ हुआ। इस मौके पर मुख्य यजमान बाबा श्याम सिंह मलिक रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय बाबा सीताराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सभी ने कहा कि मृत्यु भोज पर बैन लगना चाहिए। क्योंकि जिस परिवार में मौत हो जाती है वह पहले से ही परेशान होता है। मृत्यु भोज से उस पर अतिरिक्त भार पड़ता है।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र मलिक लिसाढ, कालखंडे खाप चौधरी संजय कालखंडे, बुढ़ियान खाप चौधरी सतबीर सिंह लािटयान, खाप चौधरी वीरेंद्र सिंह, बतीसा खाप चौधरी शोकेंद्र सिंह, बाबा रविंद्र, बाबा ईश्वर सिंह, बाबा संजीव कुमार, बाबा रविंद्र, सांसद हरेंद्र मलिक, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव सिंह मलिक ने सीता राम मलिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed