{"_id":"58ab362f4f1c1b0653b23850","slug":"khal-chori-mein-do-daboche","type":"story","status":"publish","title_hn":"खल चोरी में दो धरे, 68 बोरी माल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खल चोरी में दो धरे, 68 बोरी माल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शामली के जवाहर गंज मंडी में घटना की जानकारी लेते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चोरी हुए लाखों रुपये की खल के मामले में पुलिस ने दो चोर पकड़े हैं। उनकी निशानदेही पर 68 खल की बोरी बरामद कर ली हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।
नगर की मंडी जवाहर गंज में हंसराज की गणेश ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। इसका गोदाम नगर की मंडी पर हैं। सात फरवरी को व्यापारी गोदाम में खल लेने के लिए गया हुआ था। तो उसके गोदाम से माल कम मिला था।
गोदाम में जांच कराई तो उसमें 328 खल की बोरी कम मिली थी। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए गांव भाज्जु में दबिश दी। जहां से पुलिस ने आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर 52 खल की बोरी बरामद कर ली। इसके अलावा पुलिस ने गांव भिक्कामाजरा में छापा मारा और वहां से कविंद्र पुत्र जयपाल को गिरफ्तार कर लिया, वहां से भी पुलिस ने निशानदेही पर 16 बोरी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों के घरों से 68 खल की बोरी बरामद हुई है। पकडे़ गए दोनों आरोपियों ने अपने साथी का नाम भी बताया, जिसके पास अन्य माल होने की बात कही। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने गोदाम की नकली चाबी से गोदाम का ताला खोला था।