{"_id":"570567834f1c1bed6fc81289","slug":"khader-has-started-again-in-the-sand-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में फिर शुरू हो गया रेत खनन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में फिर शुरू हो गया रेत खनन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। क्षेत्र में रेत खनन पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन पस्त हो गया है। चार दिन तक खनन पर रोक लगाए जाने के बाद फिर से क्षेत्र में रेत से भरे डंपर और ट्रॉले धड़ाधड़ दौड़ने लगे हैं। बुधवार को आए नवनियुक्त एसडीएम ने फिर से रेत खनन कर ला रहे आरोपी को पकड़ा।
खादर क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर पुलिस प्रशासन के दावे फेल साबित हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने चार दिन कार्रवाई किए जाने का खेल किया और एक दो ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया। अब फिर से खनन माफिया हरकत में आ गए। पुलिस के सामने से ही अवैध रेत से भरे वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। सड़कों पर धड़ल्ले से रेत से भरे वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
उधर, ऊन के नवनियुक्त एसडीएम महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रेत खनन के लिये मंगलौरा खान के संचालकों को शासन से अनुमति मिल गई है। वह शर्तों पर खनन कर सकते हैं। हालांकि उनकी खान से रेत ला रहे डंफर को ओवरलोडिंग के चलते पकड़ा गया। चालक प्रवीण निवासी गोसगढ़ थाना गंगोह के खिलाफ चालानी कार्यवाही के लिये ऊन पुलिस को सौंप दिया। वहीं, चौकी प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ कार्रवाई कर डंफर को सीज कर दिया गया है।