{"_id":"5c6ee25ebdec2273771f3e1f","slug":"kendr-vyvasthaapak-samet-paach-par-giri-gaaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच पर गिरी गाज, हटाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच पर गिरी गाज, हटाए
Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्राओं को गलत प्रश्नपत्र वितरण के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच को हटा दिया है। साथ ही बोर्ड परीक्षा में हुई चूक और अनियमितताओं की रिपोर्ट क्षेत्रीय सचिव को भेजी गई है। साथ ही कॉलेज की अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक से भी जवाब-तलब किया गया है।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा ईशा, पूजा रानी, दिव्यांशी, पूजा कश्यप आदि ने जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को शिकायत करके बताया था कि उनका परीक्षा केंद्र हिंदू कन्या इंटर कालेज बनाया गया है। 16 फरवरी को उनका प्रथम पारी में सामान्य गणित का प्रश्नपत्र था। आरोप है कि उन्हें प्रारंभिक गणित का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। विरोध करने पर दो घंटे बाद सामान्य गणित का प्रश्नपत्र दिया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हुई इस चूक की शिकायत पर डीएम अखिलेश कुमार के निर्देश पर डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने पूरे मामले की जांच राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक को सौंपी थी। बुधवार को जांच अधिकारी अमित मलिक ने हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज को देखा। प्रधानाचार्या मीना कुमारी, बोर्ड परीक्षा प्रभारी मीनाक्षी, परीक्षा सहायक निशा गोयल, कक्ष निरीक्षक प्रीती और पूजा संगल के बयान लिए थे। जांच अधिकारी अमित मलिक ने बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को भेज दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट में हिंदू की कन्या इंटर कालेज की केंद्र व्यवस्थापक मीना कुमारी, बोर्ड परीक्षा प्रभारी मीनाक्षी गोयल, परीक्षा सहायक निशा गोयल, कक्ष निरीक्षक प्रीती व पूजा संगल को दोषी मानकर हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसी टीवी फुटेज में केंद्र व्यवस्थापक द्वारा छात्राओं को परीक्षा में अतिरिक्त समय देने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य, बोर्ड परीक्षा प्रभारी परीक्षा सहायक और कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी थी कि छात्राओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करके चूक को बचाया जा सकता था। किंतु ऐसा नहीं किया गया। बोर्ड परीक्षा में हुई अनियमितताओं की रिपोर्ट यूपी बोर्ड परीक्षा के क्षेत्रीय सचिव को भेज दी गई है। अब क्षेत्रीय सचिव ही इस मामले में कोई निर्णय लेंगे। इसके अलावा हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रेशू मलिक से भी जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
अनुराग शर्मा बनाए गए केंद्र व्यवस्थापक
हिंदू कन्या इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक के रुप में वीवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अनुराग शर्मा की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचकर कार्य प्रभार ले लिया। इसके अलावा कॉलेज की बोर्ड प्रभारी अलका संगल, सहायक परीक्षा प्रभारी मधु को बनाया गया है। सभी ने बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा में सहयोग किया। डीआईओएस ने इसकी पुष्टी की है।
छात्राओं ने लगाई न्याय की गुहार
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में गलत प्रश्नपत्र मिलने से शालू, भावना शर्मा, स्नेेहा, खुशी, गुड़िया, नेहा, साजिदा आदि प्रभावित छात्राएं बृहस्पतिवार को डीआईओएस अनुराधा शर्मा से मिली। बताया कि गलत प्रश्नपत्र मिलने के कारण छात्राएं दो घंटे तक प्रारंभिक गणित के प्रश्नपत्र में ही उलझी रही। विरोध करने के दो घंटे बाद सामान्य गणित का प्रश्न पत्र दिया गया। कम समय मिलने के कारण छात्राओं के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। डीआईओएस ने छात्राओं का न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।