फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kawand yatra

हेलीकाप्टर से होगी शिवभक्तों की निगरानी

Sun, 07 Jul 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
kawand yatra
शामली कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक लेते मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआईजी - फोटो : SHAMLI
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। शामली जनपद में पड़ने वाले 54 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग को सात जोन में बांटा गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों की निगरानी में 24 घंटे पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी सहित सभी जिम्मेदारी विभागों के कर्मचारी तैनात रहेंगे। 22 स्थानों पर जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं कांवड़ यात्रा के आखिरी के तीन दिनों में हेलीकाप्टर से भी शिवभक्तों की निगरानी होगी।
विज्ञापन

शनिवार को पानीपत-मुजफ्फरनगर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआइजी उपेेंद्र अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों, कांवड़ शिविर आयोजकों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। मंडलायुक्त संजय कुमार ने जिला मुख्यालय पर मोबाइल टॉयलेट न होने पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और डीपीआरओ पर नाराजगी प्रकट करते हुए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैराना और बिड़ौली में यमुना घाटों पर बैरिकेड़िग व सफाई व्यवस्था अच्छी हों। यमुना में गहरे पानी वाले स्थानों पर संकेतक लगाए जाएं। कांवड़ शिविरों में सीसीटी कैमरे की व्यवस्था हो, प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग वर्जित होना चाहिए। शिविरों में मोबाइल टॉयलट, प्रकाश व्यवस्था के साथ शासकीय योजना के बैनर, होर्डिंग लगा कर प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों की शहरी क्षेत्र में 20 किमी प्रति घंटा गति होगी। इस संबंध में रोडवेज चालकों की बैठक ली जाएं।
विज्ञापन

डीआई जी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर लगाई गई पुलिस ड्यूटी की चेकिंग की जाएं। चेकिंग की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच के निरीक्षकों को सौंपने को कहा। उन्होंने थाना स्तर बैठक आयोजित करने व कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों के महंत और मौलवी से विचार विमर्श कर सहयोग की अपील करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले एमरजेंसी वाले प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध किया जाएं, ताकि शिव भक्तों को परेशानी न हो। शराब की दुकानें 15 जुलाई से बंद करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से गत वर्ष के कांवड़ यात्रा के दौरान बनत में कृष्णा नदी, शिव चौक, कैराना में यमुना ब्रिज, शामली रेलवे स्टेशन आदि की फोटो दिखाकर व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दस जुलाई तक कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने कार्य पूरा हो जाएगा। एसपी अजय कुमार पांडे ने कहा कि जनपद शामली में 54 किमी लंबाई वाले कांवड़ मार्ग पर नौ जोन में बांटा गया है। इस मार्ग पड़ने वाले 37 धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। दस स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 22 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कांवड़ यात्रा के आखिर तीन दिन शिवभक्तों की निगरानी के लिए हेलीकाप्टर मांगे गए है। बैठक में एसपी अजय कुमार, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम आनंद कुमार शुक्ल, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीएमओ संजय भटनागर सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक नजर में हरिद्वार कांवड़ मार्ग
48 सेक्टर, नौ जोन, चार कंट्रोल रूम, एक सुपर कंट्रोल रूम, आठ वॉच टावर, चार यमुना घाट, 12 पुलिस सहायता केंद्र, सात खोया पाया केंद्र, 22 गोताखोर, 42 स्थानों पर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, चार स्थानों पर दमकल गाड़ियां, छह स्थानो पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed