फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kawad Travel

कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य टीम के साथ सात स्पॉट पर रहेगी एंबुलेस सेवा

Wed, 10 Jul 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kawad Travel
कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य टीम के साथ सात स्पॉट पर रहेगी एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन

शामली। जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस के लिए सात स्पॉट निर्धारित कर उन पर चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इनके अलावा सीएचसी शामली पर दो एएलएस एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रहेंगी। ये एंबुलेंस 20 जुलाई से 31 जुलाई तक निर्धारित स्पॉट पर रहेंगी।

सावन माह की कांवड़ यात्रा 17 जुलाई से शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जनपद में कुल 28 एंबुलेंस हैं, जिनमें डायल 108 की 11 एंबुलेंस, 102 की 15 और एएलएस की दो एंबुलेंस मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 54 किलोमीटर मार्ग पर सात स्पॉट निर्धारित किए हैं, जिन पर हर समय सात एंबुलेंस जिनमें छह एंबुलेंस 108 और एक एंबुलेंस 102 स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहेंगी। इनके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस) 24 घंटे मौजूद रहेंगी। ये एंबुलेंस 20 जुलाई से 31 जुलाई तक अपने निर्धारित स्पॉट पर मौजूद रहेंगी। 108 एंबुलेंस सेवा शामली के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 20 से 31 जुलाई तक चिकित्सों की टीम के साथ नौ एंबुलेंस मौजूद रहेंगी, जिनमें सात एंबुलेंस कांवड़ मार्ग पर और दो एएलएस सीएचसी शामली पर रहेंगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर एसटी तिराहा, खेड़ी बैरागी मंदिर, बनत, इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस चौकी शामली, यमुना ब्रिज कैराना, पब्लिक इंटर कालेज कैराना स्पॉट पर 108 एंबुलेंस की ड्यूटी रहेेगी जबकि रेलवे स्टेशन स्पॉट पर 102 एंबुलेंस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed