फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kavad Yatra postpone loss of six crores to the market

कांवड यात्रा स्थगित होने से बाजार को छह करोड़ का नुकसान

Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kavad Yatra postpone loss of six crores to the market
कांवड़ यात्रा स्थगित होने से बाजार को छह करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

शामली। शामली जिला कांवड़ यात्रा का बड़ा केंद्र माना जाता है। इसकी वजह है कि हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के शिवभक्त शामली से होकर ही गुजरते हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार पिछले सालों में छह से सात लाख शिवभक्त कांवड़ यात्रा के दौरान जिले से गुजरे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कांवड़ यात्रा नहीं होगी। कांवड़ संघों ने खुद इसके लिए ज्ञापन पुलिस प्रशासन को दिए है। कावंड़ यात्रा न होने का बाजार, कारोबार पर बड़ा असर पडे़गा। कांवड़ यात्रा से जुड़ा करीब छह करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। अमर उजाला ने बाजार के जानकारों से बात की। पेश है रिपोर्ट -
--
किराना, दूूध, सब्जी व्यापार को भारी नुकसान
शिवभक्तों के लिए जिले भर में करीब 200 छोटे बड़े कांवड़ शिविर लगते हैं। कांवड़ मार्ग पर ग्रामीण भी भंडारे लगाते हैं। इनमें एक सप्ताह के लिए करीब 20 कांवड़ शिविर बड़े स्तर पर लगते हैं। ऐसे में इन भंडारों में रोजाना लाखों रुपये की फल, सब्जी, घी, मसाले आदि खाद्य सामग्री की जरूरत होती है। इस बार शिविर न लगने से कांवड़ यात्रा के दौरान ही करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये किराना, फल सब्जी और दूध कारोबार को नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

--
कपड़ा कारोबार को दो करोड़ का नुकसान
कांवड़ यात्रा से पहले कांवड़िए अपनी ड्रेस कांवड़ का सामान आदि खरीदते हैं। अनुमान के तौर पर जिले में कपड़ा और रेडीमेड की करीब 800 दुकानें हैं इनमें से 150 के आसपास दुकानें कांवड़ मार्गों पर पड़ती हैं। अनुमान के तौर पर कांवड़ यात्रा ना होने से इन व्यापारियों को करीब डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डीजे व्यापार का बुरा हाल
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की सबसे ज्यादा मांग होती है। पिछले कुछ सालों में डीजे कांवड़ का भी चलन बढ़ा है। कई दिन पहले डीजे बुक हो जाते थे। कांवड़ शिविरों में भी डीजे और लाइटिंग लगती थी। शहर के शिव चौक पर ही लाखों रुपये खर्च करके लाइटिंग होती थी, लेकिन इस बार यात्रा ना होने से डीजे ओर लाइटिंग का करीब एक करोड़ का व्यापार इससे प्रभावित होगा।
अनुमानित नुकसान
फल, सब्जी किराना - 2.5 से 3 करोड़
कपड़ा कारोबार - 2 करोड
डीजे, लाइटिंग - 1 करोड़
कांवड़ यात्रा स्थगित करने के पत्र दे रही समितियां
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कई कांवड़ संघों ने लिखकर दे दिया है कि इस बार कांवड़ यात्रा कोविड 19 के चलते उचित नहीं है। इसलिए इसे स्थगित किया जाना ही सही है। एसपी के अनुसार श्री शिव मंदिर गुलजारीवाला, हनुमान धाम हनुमान टिल्ला, शिव कांवड़ सेवा सदस्य बंतीखेड़ा आदि ने लिखित में दिया है। अन्य जगहों से से भी कांवड़ समितियां और मंदिर समितियों की भी यही राय है।

कोट
कोविड -19 की वजह से व्यापार इस साल पूरी तरह खत्म हो गए हैं। शादी के सीजन चले गए। आगे भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। अब कांवड़ यात्रा नहीं हुई तो व्यापारी टूट जाएगा। करीब छह करोड़ के आसपास का व्यापार प्रभावित होगा। इसके बाद दिवाली की चिंता भी व्यापारी को होने लगी है।
- घनश्याम दास गर्ग, व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed