फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kashyap will not tolerate harassment of society: Sudhakar

कश्यप समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा : सुधाकर

Tue, 06 Feb 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 06 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kashyap will not tolerate harassment of society: Sudhakar
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा के बैनरतले कश्यप समाज के लोगों का उत्पीड़न को बंद कराने की मांग को लेकर  सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। सोमवार को अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोग बनत स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के बाहर धरनास्थल पर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


सुधाकर सिंह कश्यप ने बताया कि शामली जिले में कश्यप समाज के लोगों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी छात्रा सोनी कश्यप की निर्मम हत्या कर दी गई। सोनी कश्यप के हत्यारों पर रासुका और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। सोनी की बहन काजल को हाईस्कूल की परीक्षा देने और मुकदमे की पैरवी के लिए परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा में चुनावी रंजिश के कारण दी गई अवैध शराब बेचने की झूठी सूचना पर आबकारी टीम ने किरणपाल के घर पर दबिश दी, जबकि वहां शराब नहीं मिली। आरोप है कि दबिश के दौरान महिलाओं को पीटा गया, जबकि पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। इसके अलावा झिंझाना के गांव पुरमाफी निवासी संदीप कश्यप की हादसे में मृत्यु हुई, जिसमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाए तथा हादसे के जिम्मेदार आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनेना निवासी सैनिक गोकुल कश्यप की हिंड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई, लेकिन उसके घर संवेदना व्यक्त करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। गोकुल कश्यप के पिता दिव्यांग हैं। उनकी मांग है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाए।


इसके अलावा शामली थाना के गांव लिसाढ़ में मैनपाल कश्यप पर जानलेवा हमले की नीयत से फायर करने वालों की गिरफ्तारी कराई जाए। इस दौरान मोहर सिंह कश्यप, अमरीश कश्यप, अमर सिंह कश्यप, बाबूराम कश्यप, संजीव कश्यप, राजीव, राजपाल कश्यप, बिजेंद्र, राजेंद्र, हरिचंद्र कश्यप, धीर सिंह कश्यप, हरपाल कश्यप, हंसराज कश्यप, डाक्टर रामपाल कश्यप, मेनपाल कश्यप, सतपाल कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप, पवन कुमार, राजेश कुमार, सुभाषचंद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed