फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Karwachauth today, Gulzar remains the market

बाजारों में भीड़, ब्यूटी पार्लर हाउसफुल

Thu, 17 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Karwachauth today, Gulzar remains the market
शामली ब्यूटी पारर्लर में सजती महिलाऐ - फोटो : SHAMLI
शामली। करवाचौथ त्योहार से एक दिन पहले बुधवार को दिनभर बाजारों में महिलाओं ने साड़ी, सूट, ज्वैलरी आदि की खूब खरीदारी की। इसके अलावा शहर के अधिकांश ब्यूटी पार्लर फुल रहे। महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर और बाजारों में जाकर हाथों पर मेहंदी लगवाई। शाम के समय भी बाजारों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को बाजारों में खूब रौनक रही। महिलाओं ने सबसे ज्यादा सोलह शृंगार के आइटम खरीदे। घर का कामकाज निबटाकर दोपहर बाद बाजारों में खरीदारी शुरू की। शहर के नए बाजार, गांधी चौक और शिव मूर्ति पर चूड़ी और सूट, साड़ी के शोरूम पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। साड़ियों में इस बार सबसे ज्यादा सिल्क साड़ी और गाउन का क्रेेज रहा। साड़ी सूट विक्रेता साधू राम संगल, नफीस अहमद, प्रवीण कुमार ने बताया कि सिल्क की साडबल कलर में नेट वाली साड़ी की इस बार काफी डिमांड रही। इसमें भी क्रीम, डार्क ब्राउन, ब्लैक और डार्क नीला कलर काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन

नौकरी पेशा परिवारों की महिलाएं शाम को अपने पति के ऑफिस से लौटने के बाद बाजार में शॉपिंग को निकली। किसी के पति ने साड़ी दिलाई तो किसी ने सूट, किसी ने चांदी की पायजेब तो किसी ने डायमंड रिंग उन्हें करवाचौथ के गिफ्ट के तौर पर दिलाई। माजरा रोड निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी पत्नी को सिल्क साड़ी दिलाई। सोनू कुमार ने पत्नी को चार सूट दिलाए। आकांक्षा बंसल को उनके पति ने ब्राउन कलर की सिल्क साड़ी दिलाई। शहर की ज्वैलरी शॉप पर भी खूब शॉपिंग हुई। झिंझाना निवासी चंचल को उनके पति ने डायमंड अंगूठी गिफ्ट में दिलाई। देर रात तक बाजार खुले हुए थे और शॉपिंग चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रहे जाम के हालात
बुधवार को ग्राहकों की भीड़ के कारण बाजारों में भी दिनभर जाम के हालात बने रहे। शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार और नए बाजार में तो ई-रिक्शाओं के कारण दिनभर जाम लगता रहा। दरअसल बाजार काफी संकरा है ऊपर से दुकानों के बाहर व्यापारियों के सामान लगाने से सड़क ओर घिर गई ऐसे में ई-रिक्शाओं के फंसने की वजह से यहां जाम लगता रहा।
घरों में रचाई मेहंदी, ब्यूटी पार्लर भी फुल
शामली। शहर के अधिकांश ब्यूटी पार्लर हाउसफुल रहे। दरअसल महिलाओं ने पहले ही पार्लर में जाकर हाथ पर मेहंदी लगवाने और मेकअप करवाने के लिए बुकिंग करा ली थी, दिए गए समय पर ये अपना मेकअप कराने पहुंच गई थी ऐसे में नए ग्राहकों को वापस भी लौटना पड़ा। सभी पार्लर पर बुधवार को नई बुकिंग नहीं ली गई। अलग-अलग मेकअप और मेहंदी डिजाइन के हिसाब से अलग अलग और पूरे पैकेज के रेट तय किए गए थे। फैशियल, मेहंदी फुल कॉबो पैक 1100 से दो हजार तक में था। पार्लर वालों ने अधिकांश कॉबो पैक वालों की ही बुकिंग को प्राथमिकता दी। खाली मेहंदी रचवाने वालों को लौटाया जा रहा था।

करवाचौथ पर लग गई शिक्षिकाओं की ड्यूटी
शामली। शहर के आरके कालेज में चल रही माध्यमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन होना है। इसमें कई कालेजों की महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगी है। किसी की छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए तो किसी की व्यवस्था में ड्यूटी लगी है ऐसे में ये शिक्षिकाएं काफी मायूस हैं। दरअसल सुबह के समय करवाचौथ की कथा घर में होती है। इसके बाद दिन भर व्रत रहता है, हालांकि शिक्षिकाओं का कहना है कि ये सरकारी नौकरी में ये सब चलता है। अपनी ड्यूटी वह पूरी निष्ठा से करेंगी। हालांकि इस दिन महिला शिक्षिकाओं को अवकाश मिलता है।

शामली  बाजार मैहदी लगवाती महिलाऐ

शामली बाजार मैहदी लगवाती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed