{"_id":"680e7f248c461ec2e7003545","slug":"karnal-police-raids-in-search-of-a-girl-shamli-news-c-26-1-sal1002-140988-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवती की तलाश में करनाल पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवती की तलाश में करनाल पुलिस की दबिश
विज्ञापन
कैराना। शुक्रवार को कैराना में रहने वाला पश्चिम बंगाल का युवक हरियाणा के जनपद करनाल से एक युवती को लेकर फरार हो गया था। वहीं युवती की तलाश में शनिवार रात और रविवार को करनाल पुलिस ने नगर में दो बार दबिश दी। आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिलने के कारण करनाल पुलिस हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।
पिछले करीब सात माह से पश्चिम बंगाल निवासी आशीष चौधरी कैराना में रह रहा था। दो दिन पहले आरोपी कुरुक्षेत्र में परीक्षा देने के बहाने नगर के एक युवक की बाइक लेकर चला गया। आरोपी कुरुक्षेत्र तो पहुंचा नहीं बल्कि करनाल से एक युवती को लेकर फरार हो गया। युवती के पिता ने करनाल के सेक्टर 13 सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करनाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की तो पता चला आरोपी कैराना में रहता है और बाइक भी कैराना निवासी दूसरे युवक की है।
शनिवार रात करनाल पुलिस ने नगर में दबिश दी और बाइक मालिक से पूछताछ की। बाइक मलिक ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में ही रहता था तथा पहले भी कई बार उसकी बाइक मांग कर ले गया था। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य युवक से भी जानकारी ली जिसकी आरोपी से फोन पर बातचीत हुई थी। संवाद