{"_id":"57361c804f1c1bb756919d95","slug":"karam-sitm-summer-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के सितम पर बारिश का करम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के सितम पर बारिश का करम
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । पिछले दो दिनों से सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि तेज धूप के चलते दोपहर के समय बाजार भी सूने नजर आ रहे हैं, वहीं लोग भी कपड़ा लपेटकर घरों से निकल रहे हैं। वहीं, रात्रि को करीब नौ बजे के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने मौसम खुशगवार बना दिया। झुलसती गर्मी के सितम से लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को सूर्यदेव की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर के समय करीब 40 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। जिसने लोगों को झुलसा दिया। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों से रौनक गायब हो गई। दुकानदार खाली बैठे रहे और सड़कें सुनसान पड़ी रही। शहर के बड़ा बाजार, भिक्की मोड़, शिव चौक, मिल रोड आदि पर दोपहर के समय भीड़भाड़ नहीं दिखी।
बाजारों में दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचे। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए लोग अपने चेहरे व सिर को कपड़े से लपेटकर बाहर निकले। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पेय पदार्थों का सहारा लिया। जिस कारण पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। चिकित्सक भी गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
चिकित्साधीक्षक डा. जगमोहन का कहना है कि गर्मी में पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की पूर्ति होती रही। पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, यह बीमारी की जड़ है। ऐसे में ओआरएस का घोल भी फायदेमंद रहता है।