{"_id":"590f6f694f1c1b9e08851173","slug":"kapy-room-seal-managing-committee-seated-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कापी रूम सील, प्रबंध समिति ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कापी रूम सील, प्रबंध समिति ने बैठाई जांच
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा-6 से लेकर 11वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में धांधली किए जाने की शिकायत के बाद प्रबंध समिति हरकत में आ गई है। समिति ने परीक्षा कापी रूम को सील करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
नगर के छोटी नहर स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा-6 से लेकर 11वीं कक्षाओं के छात्रों की वार्षिक परीक्षा हो चुकी है। जिसका वार्षिक परीक्षा परिणाम 14 अप्रैल को घोषित हो चुका है। कुछ छात्रों ने घोषित परीक्षा परिणाम पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की। आरोप है कि परीक्षा कापी में फिसड्डी रह चुके छात्रों को नंबर बढ़ाकर पास किया गया है।
जिसके बाद प्रबंध समिति ने मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए कापी रूम वीडियोग्राफी की देखरेख में सील कर दिया। इस संबंध में जांच कमेटी बैठाकर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रबंध समिति ने अध्यापकों की भी मीटिंग लेकर जीवनि सहित अन्य अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। मामले में प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल का कहना है कि शिकायत के बाद प्रबंध समिति ने जांच बैठाई है। जांच के उपरांत कमेटी के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन से संपर्क नहीं हो सका।