{"_id":"66a410b136e9f0af190b9876","slug":"kanwariyas-bike-gets-stuck-in-car-and-gets-dragged-for-50-meters-shamli-news-c-26-1-smrt1048-125258-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई कांवड़ियों की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई कांवड़ियों की बाइक
Sat, 27 Jul 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर चंदपुरा बाग के पास कांविड़यों की सूमो कार की चपेट में आकर बाइक सवार हरियाणा के तीन कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उन्हें करनाल ले गए।
हरियाणा के करनाल के गोशाला रोड निवासी कांवड़िये कुलदीप, मनीष और अंकुश एक बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर उनके दो साथी थे। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बाबरी थानाक्षेत्र में टेंपो की साइड लगने से बाइक असंतुलित हो गई और पीछे से जा रही सूमो कार में बाइक का हैंडल फंस गया, जिससे करीब 50 मीटर तक बाइक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कांधला थानाक्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी छह कांवड़िये थे, जो हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि परिजन तीनों घायलों को करनाल ले गए। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।