फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwariya from Haridwar to Haryana

-हरिद्वार से हरियाणा जा रहे है शिवभक्त कांवड़ियां - महाशिवरात्रि 11 मार्च को, यूपी रोडवेज चलाएगा 60 बसें

Tue, 09 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya from Haridwar to Haryana
शामली में झांकी लेकर जाते शिवभक्त - फोटो : SHAMLI
शामली। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल फाल्गुन मास शुरू होने पर हरिद्वार में मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और वेस्ट यूपी के जिलों से कांवड़ियां का सैलाब उमड़ता था। पिछले साल कोरोना के चलते सावन मास की कांवड़ यात्रा स्थगित रही। जनवरी 2021 में शुरू हुई हरिद्वार कुंभ यात्रा के दौरान उत्तराखंड शासन और प्रशासन द्वारा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की गाइड लाइन का असर देखने को मिल रहा है। 11 मार्च को फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि है। पिछले नौ दिन में हरिद्वार से हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश के शिवभक्त गुजर रहे हैं। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली एवं वेस्ट यूपी के जिलों से कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। पिछले दो तीन दिन से कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि के मद्देनजर हरिद्वार से हरियाणा जाने वाले शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रतिदिन 50- 100 शिवभक्त कांवड़ियां शहर से होकर गुजर रहे है। मंडल के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि 10-11 मार्च को महाशिवरात्रि पर 60 यूपी रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा। ज्यादा सवारियां होने पर बीस बसों को और बढ़ाया जा सकता है। सहारनपुर यूपी रोडवेज के आरएम नीरज सक्सेना के मुताबिक सहारनपुर रीजन से मौनी अमावस्या और पूर्णिमा हरिद्वार मेले के लिए 80 यूपी रोडवेज बसों का संचालन किया गया था। कम संख्या में सवारियों के निकलने से हरिद्वार कुंभ मेले यूपी रोडवेज की बसे खाली चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed